Semiconductor मार्केट में चीन को मात देगा US, पारित किया अहम बिल, बाइडन ने कहा-नहीं कर सकते इंतजार

अमेरिकी संसद ने चीन जैसे देशों की तुलना में देश को ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाने के क्रम में घरेलू सप्लाई चेन और साइंटिफिक रिसर्च में मजबूती लाने के लिए एक अहम बिल को मंजूरी दे दी है

अपडेटेड Feb 05, 2022 पर 1:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस बिल के पास होने से अमेरिकी कारोबारी देश में सेमीकंडक्टर्स का उत्पादन बढ़ा सकेंगे और सप्लाई चेन की खामियां दूर करने में मदद मिलेगी

US President Joe Biden : अमेरिका सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चर और रिसर्च में चीन को प्रतिस्पर्धा देने के लिए पूरी तरह तैयार है। दरअसल, यूएस हाउस ऑफ रिप्रिजेंटेटिव्स ने एक नए बिल को मंजूरी दे दी है, जिससे अमेरिका को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में चीन को टक्कर देने में मदद मिलेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस पर यूएस हाउस ऑफ रिप्रिजेंटेटिव्स को प्रशंसा करते हुए कहा कि इसे कई द्विपक्षीय पहलुओं के साथ-साथ एक सामान्य द्विपक्षीय समझौते की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

बाइडन ने की अमेरिकी संसद की तारीफ

एएनआई ने 4 फरवरी को जारी जो बाइडन (Joe Biden) के बयान का उल्लेख करते हुए कहा, “अमेरिकी संसद ने मजबूत सप्लाई चेन और कीमतों में कमी के लिए, देश में ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग करने और ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग जॉब्स के लिए और 21वीं सदी में चीन और बाकी विश्व  को पीछे छोड़ने के लिए एक अहम फैसला किया है। मैं स्पीकर पेलोसी, मेजॉरिटी लीडर होयेर, व्हिप क्लाइबर्न और चेयरवुमैन एड्डी बेरनाइस की इस काम में नेतृत्व के लिए तारीफ करता हूं।”


सेबी के विदेशी फंडों में निवेश की लिमिट का इस यूएस फंड पर नहीं है कोई असर, क्या आपको इसके NFO में करना चाहिए निवेश?

इकोनॉमी की रफ्तार बढ़ाने के लिए जरूरी है बिल

बाइडन ने कहा, “यह बिल अमेरिकी इकोनॉमी की रफ्तार को और बढ़ाने के लिए जरूरी है। अमेरिका के दोनों दलों के नेशनल सिक्योरिटी लीडर्स ने इसे जरूरी बताया था। विश्व स्तर पर अमेरिका की प्रतिस्पर्धा को मजबूती देने के लिए भी यह जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने अपील की कि यदि सदन के रिपब्लिक सांसद देश की इकोनॉमी को मजबूत बनाना चाहते हैं और चीन से प्रतिस्पर्धा चाहते हैं तो उन्हें इस बिल के समर्थन के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा, वह चाहते हैं कि सीनेट भी इसे जल्दी से मंजूरी दे ताकि वह इस पर तुरंत दस्तखत कर सकें। अमेरिकी और इंतजार नहीं कर सकता।

चीन के रूस और ईरान के संबंधों की भी होगी समीक्षा

इस कानून को मंजूरी मिलने से अमेरिकी कारोबारी सेमीकंडक्टर्स का उत्पादन बढ़ा सकेंगे और इसकी सप्लाई चेन की खामियां दूर कर देश की आर्थिक व राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती प्रदान कर सकेंगे। इस बिल में ऊर्जा, बैंकिंग, अंतरिक्ष और रक्षा जैसे क्षेत्रों में ईरान और रूस के साथ चीन के सहयोग की बीते छह महीने का रिव्यू और दुनिया भर में चीन के संबंधों और प्रभावों के आकलन का भी प्रावधान शामिल है।

Bitcoin 9.4% की उछाल से 2 हफ्ते बाद 40,426 डॉलर से ऊपर, Ether 11% मजबूत

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अभी चीन का दबदबा

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में फिलहाल चीन का दबदबा है। अमेरिका ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल में चीन की मल्टीनेशनल कंपनी हुवावे को सेमीकंडक्टर्स की माइक्रोचिप बनाने के लिए जरूरी सामान की आपूर्ति रोक दी थी। अब बाइडन प्रशासन ने चीन को इस मामले में पछाड़ने की रणनीतिक व औद्योगिक पहल की है। दुनियाभर में चीन की आपूर्ति रोकने के संबंध में अमेरिका, जापान और नीदरलैंड्स के बीच समझौता हुआ है। ये तीनों देश ही सेमीकंडक्टर्स बनाने के लिए आवश्यक मशीनों का निर्माण करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।