Get App

Kazakhstan Plane Crash: पुतिन ने अजरबैजान विमान क्रैश पर मांगी माफी, बताया 'दुखद घटना', हादसे में गई थी 38 लोगों की जान

Kazakhstan Plane Crash: क्रेमलिन ने आगे कहा कि यूक्रेनी ड्रोन हमले के कारण ग्रोजनी के पास एयर डिफेंस सस्टिम फायर कर रहा था। इसमें कहा गया, “उस समय, ग्रोजनी, मोज़दोक और व्लादिकाव्काज़ पर यूक्रेन के UAV की ओर से हमला किया जा रहा था और रूस का एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को विफल कर दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 28, 2024 पर 8:04 PM
Kazakhstan Plane Crash: पुतिन ने अजरबैजान विमान क्रैश पर मांगी माफी, बताया 'दुखद घटना', हादसे में गई थी 38 लोगों की जान
Kazakhstan Plane Crash: पुतिन ने इसे "दुखद घटना" बताते हुए पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को अपने अजरबैजान समकक्ष इल्हाम अलीयेव से अजरबैजान एयरलाइंस के विमान दुर्घटना पर माफी मांगी, जिसमें 38 यात्रियों की मौत हो गई थी। पुतिन ने इसे "दुखद घटना" बताते हुए पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार क्रेमलिन ने एक बयान में कहा, "(राष्ट्रपति) व्लादिमीर पुतिन ने रूस के एयर स्पेस में हुई दुखद घटना के लिए माफी मांगी और एक बार फिर पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी और गंभीर संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।"

क्रेमलिन ने आगे कहा कि यूक्रेनी ड्रोन हमले के कारण ग्रोजनी के पास एयर डिफेंस सस्टिम फायर कर रहा था। इसमें कहा गया, “उस समय, ग्रोजनी, मोज़दोक और व्लादिकाव्काज़ पर यूक्रेन के UAV की ओर से हमला किया जा रहा था और रूस का एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को विफल कर दिया।”

किसने उठाए थे विमान क्रैश पर सवाल?

अजरबैजान एयरलाइन की उड़ान J2-8243 बुधवार को दक्षिणी रूस के एक क्षेत्र से डायवर्ट होने के बाद कजाकिस्तान के अक्तौ शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जहां मास्को ने यूक्रेनी ड्रोन हमलों के खिलाफ बार-बार एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया है। दुर्घटना में 62 लोगों और चालक दल के पांच सदस्यों में से 32 यात्रियों को बचा लिया गया और 38 की मौत हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें