Kit kat: शायद ही कोई ऐसे शख्स होंगे। जिन्हें चॉकलेट खाना पसंद ना हो। खास तौर से बच्चों को चॉकलेट ज्यादा पंसद होती है। मौजूदा समय में चॉकलेट बनाने में कई कंपनियां काम कर रही है। भारत में किट कैट (Kit kat) चॉकलेट को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यह बच्चों में सबसे ज्यादा पॉपुलर है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह जापान में भी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चॉकलेट है। जापान में तो यह 300 से ज्यादा फ्लेवर्स के साथ बिकती है। इस चॉकलेट में अंगूर, कोला, शकरकंदी, सोया सॉस आदि जैसे कई ऐसे फ्लेवर्स हैं। जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा।
इस चॉकलेट का आलम यह है कि लोग इसे गुडलक मानते हैं। परीक्षा में जाने से पहले इस चॉकलेट को बच्चों को खिलाया जाता है। अब दिमाग में सवाल यह उठ रहा होगा कि आखिर इस चॉकलेट की क्या खासियत है जो जापान में सफलता का परचम लहरा रही है।
जापानी भाषा में किट कैट का अर्थ
जापानी भाषा में किट कैट को किटो काटो कहा जाता है। यह इस तरह बोला जाता है जिससे कि सुनने में किटो कात्सु लगे। इसका मतलब होता है कि आप निश्चित रूप से जीतेंगे। जापान में परीक्षा से पहले हर तीन में से एक बच्चे को किट कैट दिया जाता है। ऐसे में इस किट कैट ने जापान में गिफ्ट देने के कल्चर में भी एंट्री मार दी है। परीक्षा के मौसम में अभिभावक और बच्चे एक दूसरे को किट कैट गिफ्ट देते हैं। अभिभावक बच्चों को चॉकलेट बार को गुडलक की तरह देते हैं। लिहाजा हर साल जनवरी महीने में जापान में किट कैट की बिक्री में तेजी से इजाफा होता है।
किटकैट ने भी इस मौके के भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कंपनी ने साल 2005 में गुडलक चार्म नाम का एक कैंपेन शुरू किया था। इसके बाद जापान में किट कैट आधिकारिक रूप से गुडलक चार्म बन गया। जापान में इस चॉकलेट के अंगूर, कोला, शकरकंदी, सोया सॉस जैसे कई ऐसे फ्लेवर्स हैं। जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। जापान में इस चॉकलेट का सबसे ज्यादा पॉपुलर Matcha Green Tea Flavor है।
जापान में किट कैट का मार्केट
फिलहाल जापान में किट कैट सबसे ज्यादा बिकती है। कंपनी ने जापान की संस्कृति के मुताबिक इसे डिजाइन किया है और लोगों के साथ जुड़ गई। आज बिक्री और मुनाफे के लिहाज से किट कैट का जापान में बहुत बड़ा मार्केट बन गया है।