Lakshadweep vs Maldives Row: लक्षद्वीप बनाम मालदीव विवाद के बीच मालदीव सरकार ने कथित तौर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए अपने तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया है। स्थानीय मीडिया संस्थान एटोल टाइम्स (Atoll Times) की रिपोर्ट के अनुसार, मालदीव सरकार ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद उन पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए अपने तीन मंत्रियों मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को निलंबित कर दिया है। मीडिया ने मालदीव सरकार के प्रवक्ता इब्राहिम खलील के हवाले से कहा, "टिप्पणियों के लिए जिम्मेदार सभी सरकारी अधिकारियों को उनके पद से तुरंत निलंबित कर दिया गया है।"
