Microsoft ने लॉन्च किया ‘Facebook’ जैसा प्लेटफॉर्म, जानिए कौन कर सकेगा इसका यूज

फेसबुक के क्लोन जैसा लगने वाला वीवा इंगेज (Viva Engage) वर्कप्लेस में बातचीत, सेल्फ एक्सप्रेशन और कम्युनिटीज को प्रोत्साहन देता है। इसमें संवाद से जुड़ी पोस्ट, वीडियो, इमेज आदि के साथ एक ‘स्टोरीलाइंस’ सेक्शन दिया गया है

अपडेटेड Jul 21, 2022 पर 1:52 PM
महामारी से निस्संदेह बिजनेस में खासा बदलाव आया है और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स, जूम और स्लैक जैसे ऐप्स की जरूरत बढ़ी है

Microsoft Viva Engage : माइक्रोसॉफ्ट ने टीम्स (Teams) के भीतर एक नया ऐप वीवा इंगेज पेश किया है। यह ऐप काफी हद तक फेसबुक (Facebook) से मिलता-जुलता है और काम के दौरान सोशल मीडिया नेटवर्किंग को बढ़ावा देता है।

फेसबुक के क्लोन जैसा लगने वाला वीवा इंगेज (Viva Engage) वर्कप्लेस में बातचीत, सेल्फ एक्सप्रेशन और कम्युनिटीज को प्रोत्साहन देता है। इसमें संवाद से जुड़ी पोस्ट, वीडियो, इमेज आदि के साथ एक ‘स्टोरीलाइंस’ सेक्शन दिया गया है। यह सेक्शन फेसबुक के न्यूज फीड की तरह काम करता है।

Powerful Passports 2022: बिना वीजा के 60 देशों की यात्रा कर सकते हैं भारतीय, जानें पाकिस्तान की क्या है स्थिति?


जाहिर तौर पर यह झलक और कामकाज के लिहाज से फेसबुक जैसा महसूस कराने के इरादे से किया गया है, जिससे वर्कर्स खबरों या अपनी व्यक्तिगत पसंदों को शेयर करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकें।

काम और कम्युनिकेशन के हब के रूप में स्थापित हुआ Teams

महामारी से निस्संदेह बिजनेस में खासा बदलाव आया है और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स, जूम और स्लैक जैसे ऐप्स की जरूरत बढ़ी है। Microsoft Teams माइक्रोसॉफ्ट के भीतर काम और कम्युनिकेशंस के हब के रूप में स्थापित हो गया है। टीम्स विभिन्न बिजनेसेस के बीच और कई कर्मचारियों द्वारा संचालित टीम्स चैनल्स  के बीच कर्मचारी संवाद और शेयरिंग के डिफॉल्ट प्लेटफॉर्म के रूप में सामने आया है। इसमें सोशल नेटवर्क की खूबियां बढ़ती जा रही हैं।

Top 10 Toughest Exams: ये हैं दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाएं, पास करने में निकल जाती है उम्र

वीवा इंगेज में स्टोरीज भी होंगी। कर्मचारी इंस्टाग्राम की तरह माइक्रोसॉफ्ट टीम्स और वीवा इंगेज में स्टोरीज शेयर कर सकेंगे।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।