Credit Cards

अमेरिका से निकाले जाएंगे 7 लाख से ज्यादा अवैध भारतीय? पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप के फिर से राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका में अवैध अप्रवासियों का मुद्दा गरमाने लगा है। ट्रंप ने अवैध अप्रवासियों को बाहर निकालने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। ऐसी खबरें आ रही है कि अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर पहली फ्लाइट नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई है

अपडेटेड Feb 04, 2025 पर 12:20 PM
Story continues below Advertisement
अमेरिका में भारतीय प्रवासियों पर संकट

Donald Trump Deportation Policy: दोबारा अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप में एक्शन मोड में आ गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से ही अमेरिका में अवैध अप्रवासियों का मुद्दा गरमाने लगा है। ट्रंप ने अवैध अप्रवासियों को देश से बाहर निकालने में जुट गए हैं।अब ऐसी जानकारी सामने आई है कि अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर पहली फ्लाइट नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। अमेरिकी प्रशासन के अफसरों ने बताया कि भारतीयों को C-17 विमान से वापस भेजा गया है।

पहला विमान भारत के लिए रवाना 

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी विमान C-17 से 205 भारतीय नागरिकों को वापस भारत भेजा गया है। ये सभी लोग अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे थे। सूत्रों ने बताया कि हर नागरिक का वेरिफाइ किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि इस प्रक्रिया में भारत की भी भागीदारी रही है। यह विमान टेक्सास से उड़कर करीब छह घंटे पहले रवाना हुआ था। यह प्रक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सख्त रुख के तहत हो रही है, जो अवैध प्रवासियों के खिलाफ हैं। इससे पहले भी अमेरिकी सैन्य विमानों ने ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास से अवैध अप्रवासियों को वापस भेजा था।


पीएम मोदी का होना वाला है दौरा

यह निर्वासन प्रक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी अमेरिका यात्रा के बीच हो रही है, जो उनके राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार होगी। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पहले कहा था कि भारत अवैध रूप से विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की 'वैध वापसी' के लिए तैयार है। रॉयटर्स के मुताबिक, एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि सोमवार को एक सी-17 सैन्य विमान अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर उड़ान भरी। हालांकि, यह विमान भारत पहुंचने में कम से कम 24 घंटे का समय लेगा।

7 लाख से ज्यादा अवैध भारतीय प्रवासी

बता दें कि दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन प्रोग्राम शुरू किया है। इस प्रोग्राम के तहत ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को उनके मुल्क भेजने की कवायद शुरू कर दी है। वहीं प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट की माने तो, अमेरिका में 7.25 लाख (725,000) अवैध भारतीय प्रवासी रह रहे हैं। इस मामले में भारत, मैक्सिको और अल साल्वाडोर के बाद तीसरे स्थान पर है।

ट्रंप ने मेक्सिको के खिलाफ टैरिफ वॉर फिलहाल टाला, कनाडा के पीएम से भी की बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।