Get App

NASA Bennu Mission: ऐस्टरॉइड से सैंपल लेकर धरती की ओर चला OSIRIS-REx स्पेसक्राफ्ट, जानिए कब तक पहुंचेगा

इसे धरती पर लौटने में अभी दो साल लगेंगे और 24 सितंबर, 2023 तक धरती पर लैंड करने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2021 पर 2:56 PM
NASA Bennu Mission: ऐस्टरॉइड से सैंपल लेकर धरती की ओर चला OSIRIS-REx स्पेसक्राफ्ट, जानिए कब तक पहुंचेगा

NASA Bennu Mission: अगर आपके दिमाग में सवाल हैं कि धरती की उत्पत्ति कैसे हुई। इसमें जीवन कैसे शुरू हुआ। ऐसे तमाम सवालों के जवाब अब मिल सकते हैं।

दरअसल अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (National Aeronautics and Space Administration) ने पहल की थी। नासा ने तमाम सवालों के जवाब ढूंढ़ने के लिए अंतरिक्षयान OSIRIS-REx स्पेसक्राफ्ट 2018 में ऐस्टरॉइड Bennu पर पहुंचा था। अब यह एस्टेरॉइड से सैंपल लेकर धरती की ओर लौट रहा है। धरती पर लौटने के लिए इसने सोमवार से अपनी यात्रा शुरू कर चुका है।

ये यान 2018 में बेनू एस्टेरॉइड पर पहुंचा था। जो धरती से 200 मिलियन मील (320 मिलियल किलोमीटर) की दूरी पर स्थित है। ओसिरिस-रेक्स ने इसकी सतह से सैंपल एकत्रित करने से इसके आसपास चक्कर लगाए थे। फिर इसने सैंपल एकत्रित किए और अब ये वापस धरती पर आ रहा है।

OSIRIS-REx ऐस्टरॉइड Bennu से निकल चुका है और 7 मिनट में इंजिन फायर करते ही यह 600 मील प्रतिघंटा की रफ्तार से Bennu से निकल गया। इसे धरती पर लौटने में अभी दो साल लगेंगे और 24 सितंबर, 2023 को इसके धरती पर लैंड करने की उम्मीद है। फिलहाल इसे धरती पर सुरक्षित लाने पर वैज्ञानिकों की नजर टिकी हुई है। इसे धरती पर लैंड करने के लिए सही ऐंगल पर लाना सबसे अहम होगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें