उत्तर कोरिया (North Korea) ने मंगलवार को एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जो जापान के ऊपर से गुजरते हुए प्रशांत महासागर में जाकर गिरी। जापान टाइम्स के मुताबिक, माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया ने क्षेत्र में अमेरिकी सहयोगियों को निशाना बनाने वाले हथियारों का परीक्षण तेज कर दिया है। 2017 के बाद यह पहली बार है जब उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से कोई मिसाइल दागी हो। इस दौरान जापान सरकार ने कुछ ट्रेनों का संचालन अस्थाई तौर पर रोक दिया था।
