China: कोरोना पॉजिटिव बच्चों को उनके मां-बाप से छीन रहा चीन, क्वारंटीन सेंटर में रोते मासूमों की तस्वीरें वायरल

चीन के शंघाई (Shanghai) में प्रशासन ने कोरोना संक्रमित बच्चों को उनके मां-बाप से दूर कर क्वांरटीन सेंटर (Quarantine Centre) में डालना शुरू कर दिया है

अपडेटेड Apr 02, 2022 पर 6:22 PM
Story continues below Advertisement
चीन के शंघाई में पिछले 24 घंटे में बिना लक्षण वाले 6051 कोविड मामले सामने आए

चीन (China) में कोरोना (Covid-19) के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में चीन में 2,129 नए मामले आए, जबकि एक दिन पहले वहां 1,827 मामले दर्ज किए गए थे। कोरोना के मामलों में तेज उछाल के बीच शंघाई (Shanghai) शहर में प्रशासन ने कोरोना संक्रमित बच्चों को उनके मां-बाप से दूर कर क्वांरटीन सेंटर (Quarantine Centre) में डालना शुरू कर दिया है।

चीन इन कदमों के जरिए अपने देश में कोरोना की चौथी लहर आने से रोकने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए शी जिनपिंग की अगुआई वाली चीन की सरकार ने कई इलाकों में डबल लॉकडाउन (Double lockdown) लगाने जैसे बेहद कठोर कदम उठाए हैं।

शंघाई में कई ऐसे मामले आए जहां कोरोना पॉजिटिव बच्चों को उनके मां-बाप से जबरन छीनकर क्वारंटीन सेंटर ले जाया जा रहा है। इस दौरान मां-बाप और परिवार से अलग हो रहे बच्चों की कई रोती-बिलखती तस्वीरें भी सामने आई हैं। एक मामले में तो शंघाई प्रशासन महज 3 साल की बच्ची को उसके मां से अलग कर किया। कुछ मामले ऐसे हैं, जहां बच्चे स्वस्थ हैं, लेकिन मां-बाप को कोरोना होने के चलते उन्हें उनसे अलग किया जा रहा है।


यह भी पढ़ें- ITR Form: वित्त वर्ष 2021-22 के लिए जारी हुए नए ITR फॉर्म, जानिए आपको कौन सा फॉर्म करना है इस्तेमाल

शंघाई प्रशासन के इस कदम को लेकर चीन में काफी लोग नाराजगी और आक्रोश जता रहे हैं। मां-बाप के लिए सबसे मुश्किल यह है कि उन्हें ये भी नहीं बताया जा रहा है कि उनके बच्चों को किस क्वांरटीन सेंटर में ले जाया जा रहा है। ऐसे में वह अपने बच्चों जी जानकारी और उनका हाल जानने के लिए शंघाई प्रशासन के अधिकारियों और डॉक्टरों के चक्कर लगा रहे हैं।

मां-बेटी दोनों पॉजिटिव, फिर भी किया अलग

शंघाई में रहने वाले एस्थर झाओ की बेटी को बीते 26 मार्च को कोरोना हुआ और उसके तीन दिन बाद वह भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। इसके बाद शंघाई के अधिकारियों ने मां और बेटी दोनों को अलग क्वारंटीन सेंटर भेज दिया। एस्थर झाओ ने गुहार लगाई कि उसे छोटी सी बच्ची से अलग न किया जाए, आखिर वो दोनों ही कोरोना संक्रमित हैं, लेकिन डॉक्टरों का दिल नहीं पसीजा। एस्थर अब अपनी बेटी का हाल जानने के लिए परेशान हैं।

बच्चों के लिए अलग क्वारंटीन सेंटर

रॉयटर्स के मुताबिक, बच्चों के क्वारंटीन सेंटर में भी इतनी भीड़ है कि व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। एक फोटो में दिख रहा है कि एक बेड पर तीन-तीन बच्चों को लिटाकर रखा गया है। एक वीडियो में दिखता है कि एक मासूम बच्चा रेंगते हुए अपने रूम से बाहर आ जाता है तो उसे दीवार की तरफ धकेल दिया जाता है। बच्चों की देखभाल के लिए कुछ लोग मौजूद हैं, लेकिन भीड़ की वजह से वे पस्त हो चुके हैं।

शंघाई में रिकॉर्ड कोरोना केस

शंघाई में कोरोना केसों की बात करें तो शनिवार को पिछले 24 घंटे में यहां बिना लक्षण वाले 6051 मामले सामने आए। कोरोना के लक्षण वाले 260 केस दर्ज किए गए।इससे एक दिन पहले ये क्रमशः 4144 और 358 मामले थे। पूरे चीन में 1 अप्रैल को 2,129 कन्फर्म कोरोना केस मिले हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।