कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) ने पूरी दुनिया में चिंता पैदा कर दी है। अमेरिका ने बुधवार को देश में ओमीक्रोन वेरिएंट का पहला मामला मिलने की पुष्टि की है। अमेरिका के कैलिफॉर्निया में पहला केस पाया गया है। ओमीक्रोन वेरिएंट की पुष्टि दक्षिण अफ्रीका से आए उस यात्री में हुई है, जिसने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली थी। हालांकि, इस शख्स में संक्रमण के हल्के लक्षण पाए गए हैं।
