WHO ने चेताया- यात्रा प्रतिबंधों से दुनिया भर में Omicron वेरिएंट को रोकना संभव नहीं

अभी तक भारत में ओमीक्रोन का कोई मामला सामने नहीं आया है

अपडेटेड Dec 01, 2021 पर 2:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Omicron दुनिया भर में तेसी से पांव पसार रहा है

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) दुनिया भर में तेसी से पांव पसार रहा है। दुनिया के कई देशों में अब तक ओमीक्रोन वेरिएंट के केस आ चुके हैं। कई देशों ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सख्त यात्रा दिशानिर्देश लागू करना शुरू कर दिया है। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है कि कंबल यात्रा प्रतिबंध (Blanket travel bans) अमीक्रोन के प्रसार को नहीं रोकेगा।

WHO ने चेतावनी दी है कि सिर्फ तमाम देशों में यात्रा प्रतिबंधों के जरिए दुनिया भर में कोविड-19 और ओमिक्रोन वेरिएंट के प्रसार को रोकना संभव नहीं है, इसके लिए हमें व्यापक इंतजाम करने होंगे।

बता दें कि दर्जनों देशों ने पहले ही इस तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। हालांकि ओमीक्रोन को डब्ल्यूएचओ ने वेरिएंट ऑफ कंसर्न करार दिया है। WHO ने मंगलवार को कहा कि यात्रा प्रतिबंध केवल जीवन और आजीविका पर बोझ डालेगा।


आंदोलन के दौरान किसानों की मौत का कोई आंकड़ा नहीं, इसीलिए मुआवजे का सवाल ही नहीं: सरकार

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते दक्षिण अफ्रीका द्वारा ओमीक्रोन को सबसे पहले डब्ल्यूएचओ को सूचित किया गया था। अब तक, कई देशों के राज्यों में इस खतरनाक वेरिएंट के मामलों की पुष्टि हुई है। दर्जनों देशों ने पहले ही यात्रा पर कड़ा पहा लगा दिया है, वहीं, कुछ देशों ने उड़ानें भी निलंबित कर दी हैं।

दिल्ली में 8 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, केंद्र के एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद केजरीवाल सरकार ने VAT घटाया

मंगलवार को ओमीक्रोन वेरिएंट पर डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस एडनॉम घेबियस ने बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका को इस वैरिएंट का इतनी तेजी से पता लगाने और रिपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अन्य देशों से अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमों को ध्यान में रखते हुए जोखिम-घटाने के उपाये खोजने का आग्रह किया है।

इस बीच, WHO ने सलाह दी कि जो लोग अस्वस्थ हैं, जिन्हें कोविड-19 बीमारी विकसित होने का खतरा है, जिनमें 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग हृदय रोग, कैंसर और मधुमेह जैसी कॉमरेडिडिटी वाले लोग शामिल हैं, उन्हें अपनी यात्राएं रद्द कर देनी चाहिए।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि अभी तक देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन का कोई मामला सामने नहीं आया है और सरकार इस संबंध में सभी एहतियात बरत रही है।

मांडविया ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न पूरक सवालों का जवाब देते हुए कहा कि ओमीक्रोन वेरिएंट के मामले अब तक दुनिया के 14 देशों में मिले हैं और भारत में इसका एक भी मामला सामने नहीं आया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।