Pakistan News: सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों से उनके यहां बेसहारा लोगों को भेजने पर कड़ी चेतावनी मिलने के बाद पाकिस्तान ने 4,300 भिखारियों को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (नो फ्लाई लिस्ट) में डाल दिया है। इसी साल सितंबर महीने में सऊदी अरब ने धार्मिक तीर्थयात्रा की आड़ में खाड़ी देश में आने वाले पाकिस्तानी नागरिकों की बढ़ती संख्या के बारे में चिंता व्यक्त की थी। ये पाकिस्तानी केवल भीख मांगने की गतिविधियों में शामिल होते हैं। इस बीच, पाकिस्तान ने बुधवार (18 दिसंबर) को सऊदी अरब में भिखारियों को भेजने वाले 'माफिया' के खिलाफ सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी।