Pakistan Air Force Air Strikes on Iran: पाकिस्तान ने गुरुवार को ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में 'आतंकी ठिकानों' पर एयर स्ट्राइक किए, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, मरने वालों में 4 ईरानी बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। इस घटना के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। बलूचिस्तान में ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले के मद्देनजर पाकिस्तान द्वारा ईरान से अपने राजदूत वापस बुला लेने और सभी पूर्व निर्धारित उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय यात्राओं को निलंबित करने के एक दिन बाद ये हमले किए गए।
