Pakistan News: पोलियो फैलने के कारण WHO ने पाकिस्तान की यात्रा करने पर लगे बैन को 3 महीने के लिए और बढ़ाया

Polio Outbreak in Pakistan: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने तेजी से पोलियो फैलने के कारण पाकिस्तान पर लगे यात्रा प्रतिबंध को तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया है। पाकिस्तानी चैनल ARY News के मुताबिक, यह निर्णय विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा बुलाई गई आपातकालीन समिति की इमरजेंसी बैठक के दौरान लिया गया, जो दुनिया भर में पोलियो वायरस के प्रसार की निगरानी करती है

अपडेटेड Aug 29, 2023 पर 10:24 AM
Story continues below Advertisement
Polio Outbreak in Pakistan: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पोलियो खत्म करने के पाकिस्तान के प्रयासों में कमियों पर जोर दिया

Pakistan News Live Updates: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने तेजी से पोलियो फैलने के कारण पाकिस्तान पर लगे यात्रा प्रतिबंध को तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया है। पाकिस्तानी चैनल ARY News के मुताबिक, यह निर्णय विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा बुलाई गई आपातकालीन समिति की इमरजेंसी बैठक के दौरान लिया गया, जो दुनिया भर में पोलियो वायरस के प्रसार की निगरानी करती है। समिति ने बड़ी संख्या में बच्चों तक पहुंचकर पोलियो उन्मूलन के पाकिस्तान के प्रयासों पर चिंता व्यक्त की। ARY न्यूज के मुताबिक, इसमें पोलियो खत्म करने के पाकिस्तान और अफगानिस्तान के प्रयासों में कमियों पर भी जोर दिया गया।

इसमें इस बात पर जोर दिया गया कि पाकिस्तान में पोलियो महामारी का सबसे ज्यादा खतरा पेशावर और कराची में है। समिति ने कहा कि पिछली बैठक के बाद से पाकिस्तान में वाइल्ड पोलियोवायरस टाइप 1 (WP1) का एक ताजा मामला पाया गया है, जिससे कुल मामले 2023 हो गए हैं। दोनों घटनाएं खैबर पख्तूनख्वा (KP) प्रांत के बन्नू जिले में हुईं।

समिति ने कहा, "हालांकि दक्षिणी केपी में कार्य योजना के परिणामस्वरूप 160,000 से अधिक बच्चों को वैक्सीन लगाया गया है, लेकिन अभी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति बना हुआ है। इमरजेंसी समिति ने कहा कि अफगानिस्तान में पिछली बैठक के बाद से पांच नए WPV1 मामले सामने आए हैं। सभी नंगरहार प्रांत से हैं।


पोलियो वैक्सीनेशन टीम पर हमला

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में हाल ही में पोलियो वैक्सीनेशन के लिए घर-घर अभियान के दौरान कर्मियों को सुरक्षा मुहैया करा रहे पुलिस अधिकारियों पर बंदूकधारी हमलावरों ने हमला कर दिया, जिससे एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। पुलिस के एक स्थानीय अधिकारी नासित शाह ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 27 लाख बच्चों को पोलिया दवा पिलाने के लिए सप्ताह भर चलने वाले अभियान के तीसरे दिन प्रांत के बन्नू जिले में यह हमला हुआ।

ये भी पढ़ें- Bride Market: इस बाजार में लाखों में फैमिलीज बेचती हैं अपनी बेटियां, होने वाले पति बनते हैं खरीददार

पुलिस के मुताबिक, किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन पाकिस्तान के पोलिया विरोधी अभियान को नियमित रूप से हिंसा का निशाना बनाया जाता रहा है। पाकिस्तानी आतंकवादी अक्सर पोलियो टीम को निशाना बनाते हैं और पुलिस को उनकी सुरक्षा का जिम्मा सौंपा जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।