Pakistan News Live Updates: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने तेजी से पोलियो फैलने के कारण पाकिस्तान पर लगे यात्रा प्रतिबंध को तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया है। पाकिस्तानी चैनल ARY News के मुताबिक, यह निर्णय विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा बुलाई गई आपातकालीन समिति की इमरजेंसी बैठक के दौरान लिया गया, जो दुनिया भर में पोलियो वायरस के प्रसार की निगरानी करती है। समिति ने बड़ी संख्या में बच्चों तक पहुंचकर पोलियो उन्मूलन के पाकिस्तान के प्रयासों पर चिंता व्यक्त की। ARY न्यूज के मुताबिक, इसमें पोलियो खत्म करने के पाकिस्तान और अफगानिस्तान के प्रयासों में कमियों पर भी जोर दिया गया।
