Pakistan Power Outage: पाकिस्तान में ब्लैकआउट के बाद अब बहाल हुई बिजली सेवा, 24 घंटे तक अंधेरे में रहे लाखों लोग

Pakistan Power Outage: राष्ट्रीय ग्रिड में खराबी के कारण पाकिस्तान में सोमवार सुबह से ही बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी। जिसके कारण लाखों लोगों को करीब 24 घंटे तक बिना बिजली के अंधेरे में रहना पड़ा। सरकार की तरफ से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि देश में बिजली आपूर्ति अब बहाल कर दी गई है

अपडेटेड Jan 24, 2023 पर 1:04 PM
Pakistan Power Outage: सरकार की तरफ से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान में बिजली आपूर्ति अब बहाल कर दी गई है

Pakistan Power Outage: पाकिस्तान (Pakistan) में 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल (Power Outage in Pakistan) रहने के बाद राष्ट्रव्यापी ग्रिड स्टेशनों (Nationwide Grid Stations) को अब बहाल कर दिया गया है। पाकिस्तान में सोमवार सुबह से ही बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी। जिसके कारण लाखों लोगों को करीब 24 घंटे तक बिना बिजली के अंधेरे में रहना पड़ा। सरकार की तरफ से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान में बिजली आपूर्ति अब बहाल कर दी गई है। इस बीच, अमेरिका ने कहा है कि उनका देश पाकिस्तान के बिजली संकट को खत्म करने में मदद देने के लिए तैयार है।

पाकिस्तान में राष्ट्रीय ग्रिड में खराबी के कारण सोमवार को बड़े पैमाने पर बत्ती गुल रही। राजधानी इस्लामाबाद और वित्तीय हब कराची समेत पाकिस्तान के बड़े हिस्से में लाखों लोग बिना बिजली के रहे। पाकिस्तानी ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रीय ग्रिड में स्थानीय समयानुसार सोमवार सुबह 7 बजकर 34 मिनट पर खराबी आ गई जिससे बत्ती गुल हो गई।

ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने कहा कि मरम्मत का काम चल रहा है। जियो न्यूज ने उनके हवाले से कहा कि मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि देशभर में अगले 12 घंटे में बिजली पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी। दस्तगीर ने बिजली सिस्टम में खराबी आने के बारे में कहा कि प्राधिकारियों ने ईंधन की लागत बचाने के लिए सर्दियों में कम मांग के कारण रात में बिजली उत्पादन सिस्टम बंद कर दी थी।


अंधेरे के साथ हुई नई सुबह की शुरुआत

उन्होंने कहा कि लेकिन सुबह जब सिस्टम चालू की गई तो दादू और जमशोरो के बीच कहीं फ्रीक्वेंसी तथा वोल्टेज में उतार-चढ़ाव देखा गया, जिससे पावर प्रोडक्शन सिस्टम बंद हो गई। पाकिस्तान की वित्तीय राजधानी कराची में लोग जब आज सुबह उठे तो घर में बत्ती गुल थी।

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के अन्य शहरों में भी बिजली बड़े पैमाने पर गुल रही लेकिन कराची पर इसका सबसे ज्यादा असर हुआ। करीब 23 लाख से अधिक आबादी वाले कराची शहर में कुछ लोगों को पीने का पानी नहीं मिला, क्योंकि पानी के पंप बिजली से चलते हैं।

ये भी पढ़ें- US Shooting: कैलिफोर्निया में अंधाधुंध गोलीबारी की दो घटनाओं में 7 लोगों की मौत, पुलिस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब देश में इस तरह का संकट पैदा हुआ है। पिछले साल अक्टूबर में भी पाकिस्तान में पावर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में तकनीकी खामी के कारण 12 घंटे बत्ती गुल रही थी।पाकिस्तान कम होते विदेशी मुद्रा भंडार के बीच हाल के वर्षों में दुनिया के सबसे खराब वित्तीय संकट वाले देशों में से एक बन गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।