Get App

Islamabad: पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में 3 दिन के लिए बंद की फोन सेवा, जानिए क्यों

जियो न्यूज ने गृह मंत्रालय के हवाले से बताया कि फोन सेवाएं 17-19 दिसंबर तक निलंबित रहेंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 17, 2021 पर 12:08 PM
Islamabad: पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में 3 दिन के लिए बंद की फोन सेवा, जानिए क्यों
इस्लामाबाद एयरपोर्ट से रेड जोन तक मोबाइल फोन सेवाएं बंद रहेंगी

पाकिस्तान (Pakistan) सरकार ने शुक्रवार से शुरू हो रहे इस्लामिक सहयोग सम्मेलन (OIC) के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक के मद्देनजर राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) में सभी मोबाइल फोन सेवाएं तीन दिनों तक स्थगित करने का फैसला किया है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) को इस्लामाबाद में 17 से 19 दिसंबर तक मोबाइल फोन सेवाओं पर रोक के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

पाकिस्तानी समाचार चैनल जियो न्यूज (Geo News) ने गृह मंत्रालय के हवाले से बताया कि फोन सेवाएं 17-19 दिसंबर तक निलंबित रहेंगी, क्योंकि ओआईसी का विदेश मंत्रियों का असाधारण सत्र शुक्रवार से शुरू होगा। पाकिस्तानी चैनल ने कहा कि ओआईसी सत्र अफगानिस्तान में लाखों लोगों को पर्याप्त भोजन, दवा और आश्रय प्रदान करने के लिए समर्थन जुटाने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिन्हें सख्त जरूरत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें