Pakistan Train Hijack : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को ट्रेन के हाईजैक किए जाने की घटना ने दुनिया को हैरत में डाल दिया है। बलूच लिबरेशन आर्मी यानी BLA ने इस पूरे घटना को अंजाम दिया है। हाईजैक किए गए ट्रेन का नाम जफर एक्सप्रेस है। जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन में 182 यात्रियों को बलूच लिबरेशन ने बंधक बनाया हुआ है। जानकारी के मुताबिक पैसेंटर ट्रेन जाफर एक्सप्रेस बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, तभी उस पर हमला किया गया। वहीं अब ऐसी जानकारी सामने आई है कि BLA के हमले में 150 पाक आर्मी के जवान मारे गए हैं।
पूर्व पाक सांसद का बड़ा दावा
पाकिस्तान के पूर्व सांसद अब्दुल कादिर बलूच ने सीएनएन-न्यूज18 से बात करते हुए दावा किया है कि, बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर फंसे 182 बंधकों को बचाने के प्रयास में बीएलए आतंकवादियों से लड़ते हुए कम से कम 150 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए हैं। बता दें कि ऐसी जानकारी सामने आई है कि जफर एक्सप्रेस में पाक सेना के 100 से भी ज्यादा जवान सवार थे। हांलाकि पाक मीडिया का ये भी दावा है कि, इस हमले में 20 जवानों की हत्या कर दी गई है।
बलूच लिबरेशन आर्मी की ये मांग
बलूच लिबरेशन आर्मी, लंबे समय से बलूचिस्तान की आजादी की मांग कर रहा है। बीएलए की मांग है कि बलूचिस्तान में पाकिस्तान की किसी भी सुरक्षा एजेंसी के लोग नहीं होने चाहिए। साथ ही चीन के साथ चल रहे सभी CPEC प्रोजेक्ट्स भी हटाए जाएं।
वहीं इस हमला के बार में न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए मेजर जनरल जीडी बख्शी (रिटायर्ड) ने कहा, "बलूचिस्तान पाकिस्तान के नियंत्रण से बाहर है। पाकिस्तानी सेना में मनोबल गिर गया है। बलूचिस्तान में एक ट्रेन में 450-500 लोग सवार हैं और उन्होंने उन्हें बंधक बना लिया है। बंधकों को छुड़ाना एक बहुत ही नाजुक ऑपरेशन है। मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तानी सेना बिना किसी नुकसान के ऐसे ऑपरेशन कर सकती है। ये सटीक ऑपरेशन हैं जिन्हें हमारी एनएसजी बहुत अच्छे से अंजाम देती है, लेकिन पाकिस्तानी सेना के पास दिखावा करने का एक अलग ही अंदाज है।"