Pakistan में बेरोजगारी से हाहाकार! 1667 पदों पर भर्ती के लिए पहुंचे 30 हजार से अधिक लोग, जमीन पर बैठाकर दी परीक्षा

Pakistan से एक बेहद चौंका देने वाली तस्वीर सामने आई है। पड़ोसी देश में बेरोजगारी का आलम ये है कि सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को क्रिकेट स्टेडियम में जमीन पर बैठाना पड़ा। ये उम्मीदवार इस्लामाबाद पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा देने के लिए आए थे। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है

अपडेटेड Jan 03, 2023 पर 11:23 AM
Pakistan: इस्लामाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एक एग्जाम सेंटर में तब्दील हो गया, जहां हजारों उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए जमीन पर बैठ गए

पाकिस्तान (Pakistan) से एक बेहद चौंका देने वाली तस्वीर सामने आई है। पड़ोसी देश में बेरोजगारी (unemployment in Pakistan) का आलम ये है कि सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा देने आए हजारों अभ्यर्थियों को इस्लामाबाद के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (Sports Complex in Islamabad) में जमीन पर बैठाना पड़ा। ये उम्मीदवार इस्लामाबाद पुलिस कांस्टेबल (Police Recruitment Test) भर्ती की परीक्षा देने के लिए आए थे। दुनियाभर की सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। क्रिकेट स्टेडियम एक एग्जाम सेंटर में तब्दील हो गया, जहां हजारों की सख्या में उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए जमीन पर बैठ गए।

पाकिस्तान में वित्तीय संकट और बढ़ती बेरोजगारी के बीच वायरल तस्वीर में हजारों उम्मीदवार इस्लामाबाद पुलिस में कांस्टेबल (Constables in Islamabad Police) के पद पर भर्ती के लिए स्टेडियम में जमीन पर बैठकर लिखित परीक्षा देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि इस्लामाबाद पुलिस कांस्टेबल के 1,667 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा देने 30,000 से अधिक लोग पहुंच गए। इसके बाद उन्हें परीक्षा के लिए जमीन पर बैठाया गया, जो शनिवार 31 दिसंबर 2022 को इस्लामाबाद के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई थी।


ये भी पढ़ें- Martina Navratilova: गले और ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं दिग्गज टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा, 12 साल बाद दूसरी बार हुई ये बीमारी

पाकिस्तान में आर्थिक संकट और बढ़ती बेरोजगारी के बीच यह खबर सामने आई है। वायरल तस्वीरों और वीडियो में हजारों लोगों को स्टेडियम के चारों ओर पेन और नोटपैड लेकर परीक्षा देने के लिए बैठे हुए देखा जा सकता है। इस्लामाबाद पुलिस भर्ती में भारी भीड़ ने देश में बेरोजगारी पर एक नई बहस छेड़ दी है।

पाकिस्तान सरकार ने पुलिसकर्मियों के 1,667 पदों पर भर्ती की वैकेंसी निकाली थी। इसका विज्ञापन देकर अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद देशभर से 30,000 से ज्यादा युवक-युवतियों ने इन पदों के अप्लाई किया था। पिछले पांच सालों से ये पद खाली पड़े हुए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।