Musk Twitter Deal: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) की कमान अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क (Elon Musk) के हाथों में चली गई है। मस्क ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीद लिया है। नए मालिक ने आते ही कंपनी में कई बड़े बदलाव किए, जो आज चर्चाओं में हैं। इनमें सबसे बड़ा फैसला है ट्विटर के भारतीय मूल के CEO पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) को हटाना। मस्क ने अग्रवाल को हटाने के बाद ट्वीट किया, "पंछी आजाद हुआ।"
