Get App

Video: अमेरिका में एक और प्लेन क्रैश, अब तक 6 लोगों की मौत, फिलाडेल्फिया में हादसे के बाद कई घरों में लगी आग

अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में एक मॉल के करीब प्लेन क्रैश हुआ है। जिसमें फिलहाल 6 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। पिछले हफ्ते भी अमेरिका में एक प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें 60 से ज्यादा लोग मारे गए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2025 पर 7:13 AM
Video: अमेरिका में एक और प्लेन क्रैश, अब तक 6 लोगों की मौत, फिलाडेल्फिया में हादसे के बाद कई घरों में लगी आग
अमेरिका के फिलाडेल्फिया में भयानक प्लेन हादसा, अब तक 6 लोगों की मौत

अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में शनिवार सुबह (भारतीय समय के अनुसार) एक प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में करीब 6 लोगों की मौत होने की आशंका है। माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, एक शॉपिंग मॉल के नजदीक प्लेन हादसे का शिकार हुआ है। प्लेन क्रैश के बाद आसपास के कई घरों में आग भी लग गई।

BNO News के मुताबिक, मरने वालों का अभी सटीक आंकड़ा नहीं पता चल पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि कम से कम 6 लोग इस हादसे में मारे गए हैं।

रॉयटर्स से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना फिलाडेल्फिया के उत्तर-पूर्वी इलाके के रूजवेल्ट मॉल के पास हुई।

लोकल टीवी चैनल FOX29 ने ऐसे फुटेज दिखाए हैं कि प्लेन क्रैश होने के बाद एक आग का गोला बना और आसपास के इलाकों में आग लग गई। सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई वीडियो शेयर किए गए हैं जिसमें प्लेन क्रैश को आग का गोला बनते हुए साफ देखा जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें