Get App

Nvidia CEO विवाद के बीच बड़ा खुलासा! एलिस हुआंग से जुड़ी कंपनियों ने चीन में AI सर्वर पर जुटाया 30.1 करोड़ डॉलर का फंड

चीन के सेंट्रल बैंक के दस्तावेजों से पता चला है कि एलिस हुआंग के परिवार और करीबियों से जुड़ी कंपनियों ने चीन की AI इंडस्ट्री को पैसा और इक्विपमेंट जुटाने में मदद की। सोमवार को अमेरिका ने उनकी पूर्व कंपनी Megaspeed को ट्रेड ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। जानिए इस मामले में Nvidia, Tencent और Century Litong का क्या जिक्र है।

Edited By: Sushmit Sinhaअपडेटेड Nov 25, 2026 पर 4:52 PM
Nvidia CEO विवाद के बीच बड़ा खुलासा! एलिस हुआंग से जुड़ी कंपनियों ने चीन में AI सर्वर पर जुटाया 30.1 करोड़ डॉलर का फंड
Reuters के मुताबिक एलिस हुआंग से जुड़ी कंपनियों ने चीन के बड़े डेटा सेंटरों के लिए करीब 30.1 करोड़ डॉलर के AI कंप्यूटिंग इक्विपमेंट के आधार पर फाइनेंसिंग जुटाई।

Nvidia के CEO जेनसेन हुआंग से जुड़े विवाद के केंद्र में रहीं चीनी बिजनेसवुमन एलिस हुआंग एक नए खुलासे की वजह से फिर सुर्खियों में हैं। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक एलिस हुआंग से जुड़ी कंपनियों ने चीन के बड़े डेटा सेंटरों के लिए करीब 30.1 करोड़ डॉलर के AI कंप्यूटिंग इक्विपमेंट के आधार पर फाइनेंसिंग जुटाई। ये वही एलिस हुआंग हैं, जिनसे रिश्ते की वजह से जेनसेन हुआंग को कुछ समय के लिए इस्तीफा देना पड़ा था।

764 AI सर्वर, 27 करोड़ डॉलर का हार्डवेयर

Reuters ने चीन के सेंट्रल बैंक के जिन दस्तावेजों की पड़ताल की, उनमें 764 तक AI सर्वर और मॉड्यूल दर्ज हैं। इनकी कीमत 27 करोड़ डॉलर है। इनके साथ 3.1 करोड़ डॉलर के नेटवर्किंग इक्विपमेंट भी दर्ज हैं। इस हार्डवेयर का बड़ा हिस्सा शंघाई के एक बड़े AI डेटा सेंटर में लिस्टेड था।

इन रिकॉर्ड्स से पता चलता है कि एलिस हुआंग के परिवार और करीबियों से जुड़े कारोबारों ने चीन की AI इंडस्ट्री को पैसा और इक्विपमेंट जुटाने में मदद की। इसी दौरान अमेरिकी एजेंसियां ये जांच भी कर रही थीं कि क्या एलिस हुआंग की सिंगापुर वाली कंपनी Megaspeed ने चीनी ग्राहकों को Nvidia की प्रतिबंधित टेक्नोलॉजी तक पहुंच दिलाई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें