Share Market Rally: कच्चे तेल की नरमी और विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी से मार्केट में आज रौनक छा गई। एक कारोबारी दिन पहले डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक टूटने के बाद आज शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी 2-2% से अधिक ऊपर चढ़ गए। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 2000 प्वाइंट्स से अधिक चढ़ गया तो निफ्टी फिर 25950 के पार पहुंच गया और ये शानदार बढ़त के साथ बंद भी हुए। हालांकि ब्रोडर लेवल पर मिला-जुला माहौल दिखा। निफ्टी मिडकैप 100 आज 0.33% मजबूत हुआ है जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 बढ़त गंवाते हुए 0.44% कमजोर हुआ है। ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹2.70 लाख करोड़ से अधिक बढ़ा है।
