Get App

तेजी के लंबे सफर पर निकल चुका है शेयर बाजार! जानिए इस तेजी का फायदा उठाने के लिए क्या करना होगा

शेयर बाजार से मुनाफा कमाने में सही समय पर खरीदारी और बिकवाली का बड़ा हाथ है। इसकी वजह यह है कि बाजार के कुछ सबसे शानदार कारोबारी दिन अक्सर बड़ी गिरावट के आसपास आते हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 25, 2026 पर 3:22 PM
तेजी के लंबे सफर पर निकल चुका है शेयर बाजार! जानिए इस तेजी का फायदा उठाने के लिए क्या करना होगा
बीते करीब दो साल तक कमजोर रहने के बाद भारतीय बाजार की चाल बदलती दिख रही है।

शेयर बाजार में गिरावट आने पर कई निवेशक घबराकर अपने शेयर बेच देते हैं। लेकिन बाजार में बड़ी तेजी की शुरुआत बड़ी गिरावट के बाद होती है। बीते करीब दो साल तक कमजोर रहने के बाद भारतीय बाजार की चाल बदलती दिख रही है। नवंबर में बाजार के माहौल में बदलाव दिखा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजार में जबर्दस्त खरीदारी की है। इसका असर बाजार के प्रमुख सूचकांकों पर दिखा है।

लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का फायदा उठाने के लिए बाजार में बने रहें

गिरावट में शेयर बेच देने वाले निवेशक बाजार के सबसे अच्छे दिनों का फायदा उठाने से चूक जाते हैं। FundsIndia की नवंबर 2026 की Wealth Conversations रिपोर्ट के मुताबिक, अगर किसी निवेशक ने पिछले 27 साल के दौरान बाजार के सबसे अच्छे पांच कारोबारी दिन मिस कर दिए होते तो उसके निवेश की अंतिम वैल्यू काफी कम रह गई होती। यह रिपोर्ट बताती है कि लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का फायदा उठाने के लिए बाजार में बने रहना कितना अहम हो सकता है।

सही समय पर खरीदारी और बिकवाली से होती है मोटी कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें