Recession News: अमेरिका में लंबे समय से मंदी की आशंका जताई जा रही है लेकिन अब वैश्विक ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि इसकी आशंका थोड़ी फीकी पड़ी है। इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी रोजगार के जो आंकड़े आए हैं, उसके आधार पर गोल्डमैन सैक्स ने दावा किया है कि अब अगले साल अमेरिका में मंदी की आशंका आने की संभावना महज 20 फीसदी रह गई जबकि पहले यह आंकड़ा 25 फीसदी पर था। गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि इस महीने के रोजगार के आंकड़े जब अगले महीने आएंगे तो इसमें आगे और कटौती हो सकती है
