'ऐसा ब्रिटेन बनाएंगे, जहां हमारे बच्चे अपने दीये जला सकें': दिवाली रिसेप्शन में बोले ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक

दो साल पहले जब ऋषि सुनक वित्‍त मंत्री थे तो उन्‍होंने दिवाली का जश्‍न आधिकारिक निवास 11 डाउनिंग स्‍ट्रीट पर मनाया था। इस बार इसका जश्‍न 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट यानी ब्रिटिश पीएम के आधिकारिक निवास पर मनाया गया

अपडेटेड Oct 27, 2022 पर 10:37 AM
सुनक ने कहा कि वह एक ऐसा ब्रिटेन बनाएंगे, जहां पर हर बच्‍चा दिवाली मनाएगा

भारतीय मूल के ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने बुधवार को 10 डाउनिंग स्ट्रीट (10 Downing Street) स्थित अपने आवास पर दिवाली रिसेप्शन (Diwali Reception) में शामिल हुए और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। सुनक ने कहा कि वह एक ऐसा ब्रिटेन बनाएंगे, जहां पर हर बच्‍चा दिवाली मनाएगा।

बुधवार रात 10 डाउनिंग स्ट्रीट में दिवाली रिसेप्शन रखा गया था जिसमें सुनक ने भाग लिया। उन्होंने ट्वीट कर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ब्रिटेन के विकास के लिए वो जो भी कर सकते हैं सब कुछ करेंगे। उन्होंने खुद की एक तस्वीर भी शेयर की।

ये भी पढ़ें- PM Kisan: किसानों की कमाई हो जाएगी डबल, FM निर्मला सीतारमण के इस ऐलान से खुशी की लहर


दिवाली के स्वागत समारोह में सुनक ने ब्रिटेन को एकजुट करने का संकल्प लिया। उन्होंने अपनी तस्वीर के साथ ट्वीट किया, 'हम ऐसा ब्रिटेन बनाएंगे, जहां हमारे बच्चे और पोते अपने दीये जला सकें। नंबर 10 में आज रात की दीवाली रिसेप्शन में आकर बहुत अच्छा लगा। सभी को दिवाली की शुभकामनाएं।'

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बाद ऋषि सुनक ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक की। सुनक ‘प्रधानमंत्री प्रश्नकाल’ सत्र की तैयारी कर रहे हैं जो ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री के नेतृत्व की पहली बड़ी परीक्षा होगी।

बीबीबी की रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री सुनक ने बुधवार को दोपहर में ‘प्रधानमंत्री प्रश्नकाल’ सत्र के दौरान विपक्षी नेता कीर स्टारमर का सामना करने से पहले अपने नए मंत्रिमंडल के साथ बैठक की। ‘प्रधानमंत्री प्रश्नकाल’ सत्र ब्रिटेन की राजनीति में एक हाई-प्रोफाइल साप्ताहिक कार्यक्रम है, जो हर बुधवार को दोपहर में होता है जब हाउस ऑफ कॉमन्स की बैठक होती है।

सुनक ने प्रधानमंत्री के तौर पर ‘स्थिरता और एकता’ को प्राथमिकता देने का वादा किया है। उन्होंने पार्टी की विभिन्न इकाई के लोगों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल करके कंजरवेटिव को एकजुट करने का प्रयास किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।