Ruja Ignatova : इस हसीना ने अमीर बनाने के नाम पर लगाया 32 हजार करोड़ का चूना, कही जाती थी ‘Crypto Queen’

रूजा इग्नातोवा नाम की इस महिला को क्रिप्टो क्वीन (crypto Queen) भी कहा जाता रहा है। इसे अब एफबीआई (FBI) 10 सबसे बड़े भगोड़ों (Ten Most Wanted fugitives) की सूची में शामिल किया जा रहा है

अपडेटेड Jul 05, 2022 पर 5:38 PM
Story continues below Advertisement
रूजा इग्नातोवा नाम की इस इस खूबसूरत महिला पर लाखों इनवेस्टर्स को 4 अरब डॉलर का चूना लगाने का आरोप है

Ruja Ignatova : रूजा इग्नातोवा नाम की इस महिला को क्रिप्टो क्वीन (crypto Queen) भी कहा जाता रहा है। इसे अब एफबीआई (FBI) 10 सबसे बड़े भगोड़ों (Ten Most Wanted fugitives) की सूची में शामिल किया जा रहा है। इस खूबसूरत महिला पर लाखों इनवेस्टर्स को 4 अरब डॉलर (आज के एक्सचेंज रेट पर लगभग 32 हजार करोड़ रुपये) का चूना लगाने का आरोप है। इस महिला ने अपनी क्रिप्टोकरेंसी कंपनी वनकॉइन (OneCoin) के जरिये इस ठगी को अंजाम दिया था।

एफबीआई ने रखा 1 लाख डॉलर का इनाम

अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (Federal Bureau of Investigation) ने बुल्गारिया की इस महिला पर 1 लाख डॉलर का इनाम रखा है, जो अक्टूबर, 2017 में ग्रीस से गायब हो गई थी। उस समय अमेरिकी अधिकारी उसकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रहे थे।


पिछले 2 सालों में 14% भारतीय इंस्टैंट लोन ऐप के जाल में फंसे, 58% लोगों से वसूल गया सालाना 25% से भी अधिक ब्याज

कौन है Ruja Ignatova

इग्नातोवा ने 2014 में वनकॉइन लॉन्च किया था। निवेशकों को यह बताया गया था कि यह पूर्वी यूरोपीय देश बुल्गारिया का एक क्रिप्टोकरेंसी स्टार्ट-अप है। दावा किया गया कि बिटकॉइन की जगह लेने के लिए इस क्रिप्टोकरेंसी को खोजा गया है। इसके बाद उसने पूरी दुनिया में सेमिनार किए और लोगों को निवेश के लिए आकर्षित किया। एक समय उसके इनवेस्टर्स की संख्या 30 लाख थी।

42 वर्षीय इग्नातोवा का रिज्यूमे शानदार था। कहा जाता है कि रूजा इग्नातोवा (Ruja Ignatova) ने ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। उसने जर्मनी की एक यूनिवर्सिटी से पीएचडी की। रूजा ने मैकेंजी एंड कंपनी के साथ काम किया।

भारत सरकार के आदेशों को Twitter ने दी कानूनी चुनौती, आपत्तिजनक कंटेंट हटाने का है मामला

साजिशकर्ताओं के साथ मिलकर निकाले 4 अरब डॉलर

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फर्जी करेंसी वनक्वॉइन में अगस्त 2014 से मार्च 2017 के बीच 4 अरब यूरो का निवेश किया गया था। 2014 की चौथी तिमाही से 2016 की तीसरी तिमाही के बीच रूजा और अन्य साजिशकर्ताओं ने लगभग 4 अरब डॉलर की रकम निकाल ली थी। उधर, क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया के लोगों के जरिये वनक्वॉइन के इनवेस्टर्स को सच मालूम चलने लगा। इस बीच रूजा को पर्दाफाश होने की भनक लग गई। उसे अक्टूबर 2017 में लिस्बन में एक कार्यक्रम में आना था, लेकिन वह नहीं पहुंची। तब से आज तक वह क्रिप्टोक्वीन लापता है, जो एक समय लोगों को रातों रात करोड़पति बनने का सपना दिखाया करती थी।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 05, 2022 5:35 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।