Get App

रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, पहली बार दागी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल

Russia-Ukraine War: रूस ने गुरुवार (21 नवंबर) को पहली बार यूक्रेन के खिलाफ अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया, जिससे युद्ध में एक नया मोड़ आ गया है। यूक्रेनी एयर फोर्स ने कहा कि रूस ने यह मिसाइल हमला गुरुवार सुबह किया। यह पहली बार है जब रूस ने इस प्रकार के हथियार का प्रयोग किया है

Akhileshअपडेटेड Nov 21, 2024 पर 4:56 PM
रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, पहली बार दागी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल
Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग अब तीसरे विश्व युद्ध की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन संघर्ष अब तीसरे विश्व युद्ध की तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। रूस ने गुरुवार (21 नवंबर) को यूक्रेन पर जवाबी हमला करने के लिए अपने दक्षिणी अस्त्राखान क्षेत्र से एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) दागी। यह पहली बार है जब मास्को ने युद्ध में इतनी शक्तिशाली और लंबी दूरी की मिसाइल का इस्तेमाल किया है। यह हवाई हमला ऐसे समय में हुआ है जब यूक्रेन ने इस सप्ताह रूसी क्षेत्र में अंदर तक सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा निर्मित मिसाइलों का इस्तेमाल किया।

यूक्रेन के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह मिसाइल हमला पश्चिमी देशों से प्राप्त लंबी दूरी की मिसाइलों द्वारा रूस पर किए गए हमलों के जवाब में हुआ है।पिछले कुछ महीनों में यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध और भी बढ़ गया है। यह हमला एक नई रणनीतिक बढ़त को दिखाता है। अपने बयान में यूक्रेनी वायु सेना ने यह नहीं बताया कि मिसाइल में किस तरह का वारहेड था या मॉस्को ने किस तरह की मिसाइल लॉन्च की। इस बात का कोई संकेत नहीं था कि यह परमाणु हथियार से लैस थी।

ICBM एक रणनीतिक हथियार हैं जिन्हें परमाणु हथियार पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है। ये रूस के परमाणु निवारक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 में युद्ध छिड़ गया, जब रूस ने कई यूक्रेनी क्षेत्रों पर आक्रमण किया था। इस युद्ध के अब तीन साल पूरा होने वाले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बैलिस्टिक मिसाइल का पहले कभी युद्ध में इस्तेमाल नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि रूस ने यूक्रेन के मध्य शहर द्निप्रो में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया, लेकिन इससे हुए नुकसान का खुलासा करने से इनकार कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें