Russia ukraine war: यूक्रेन के शीर्ष अंग्रेजी भाषा के न्यूज पेपर में से एक, कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, रूस की तरफ से किए जा रहे हमलों के खिलाफ वर्तमान में 20,000 विदेशी नागरिक यूक्रेन की सेना के साथ मिल कर लड़ रहे हैं। अखबार ने एक सरकारी मंत्री का हवाला देते हुए यह भी बताया कि विदेशी नागरिक, अगर वे चाहें, तो यूक्रेनी नागरिकता के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
