Get App

Russia Ukraine War: 'यूक्रेन को Mig-29 सप्लाई करने के लिए हैं तैयार, लेकिन...' पोलैंड ने शर्त के साथ फिर रखा नया प्रस्ताव

Russia Ukraine War: पोलिश राष्ट्रपति के एक सलाहकार ने बुधवार को कहा कि अमेरिका नहीं चाहता कि ये विमान अमेरिकी ठिकानों से यूक्रेन आएं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 09, 2022 पर 3:01 PM
Russia Ukraine War: 'यूक्रेन को Mig-29 सप्लाई करने के लिए हैं तैयार, लेकिन...' पोलैंड ने शर्त के साथ फिर रखा नया प्रस्ताव
यूक्रेन को Mig-29 सप्लाई करने के लिए हैं तैयार, लेकिन...

Russia Ukraine War: पोलैंड (Poland) यूक्रेन (Ukraine) को Mig-29 लड़ाकू जेट की सप्लाई (Fighter Jet Supply) करने के लिए तैयार है, लेकिन केवल NATO के फ्रेमवर्क के भीतर, पोलिश राष्ट्रपति के एक सलाहकार ने बुधवार को यह जानकारी दी। इससे पहले अमेरिका ने जर्मनी में एक अमेरिकी एयरबेस के जरिए अपने Mig-29 लड़ाकू जेट विमानों को यूक्रेन भेजने के पोलैंड के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

Reuters के मुताबिक, जैकब कुमोच ने पुलिक ब्रॉडकास्टर टीवीपी इंफो को बताया, "अमेरिका नहीं चाहता कि ये विमान अमेरिकी ठिकानों से यूक्रेन आए।" उन्होंने आगे कहा, "पोलैंड काम करने के लिए तैयार है, लेकिन केवल गठबंधन के फ्रेमवर्क के भीतर, NATO के फ्रेमवर्क के भीतर।"

भले ही अमेरिका ने यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई में तेजी लाने की मांग की है। पेंटागन के कहा, "...लेकिन NATO रीजन से युद्ध क्षेत्र में लड़ाकू विमानों के उड़ान भरने की संभावना "पूरे NATO गठबंधन के लिए गंभीर चिंता पैदा कर सकती है।"

'पोलैंड का फैसला हमारे लिए हैरान करने वाला'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें