Russia Ukraine War : यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने भारत, जर्मनी सहित पांच प्रमुख देशों में तैनात कीव के एम्बेसडर्स को बर्खास्त कर दिया है। राष्ट्रपति की वेबसाइट के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। उन्हें हटाने की कोई वजह नहीं बताई गई है। उन्होंने ऐलान किया कि जर्मनी, भारत, चेक रिपब्लिक, नॉर्वे और हंगरी के एम्बेसडर्स को हटा दिया गया है।
जर्मनी के एम्बेसडर भी बर्खास्त
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं गया है कि इन एम्बेसडर्स को आगे क्या काम सौंपा जाएगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति की वेबसाइट पर जारी आदेश के मुताबिक, जर्मनी में यूक्रेन के एम्बेसडर एंड्री मेलनिक (Andriy Melnyk) को बर्खास्त कर दिया है। यह आदेश 9 जुलाई को यूक्रेनी राष्ट्रपति की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया था।
Zelenskiy ने 24 फरवरी को रूस के हमले को देखते हुए अपने राजनयिकों से यूक्रेन के लिए अंतर्राष्ट्रीय समर्थन और सैन्य सहायता जुटाने का आह्वान किया था।
जर्मनी के साथ किस बात पर हैं मतभेद
कीव (Kyiv) के साथ जर्मनी के संबंध विशेष रूप से एक बेहद संवेदनशील मामला रहा है। जर्मनी काफी हद तक रूस की एनर्जी सप्लाई पर निर्भर है और साथ ही यूरोप की सबसे बड़ी इकोनॉमी है।
कनाडा में रखरखाव के दौर से गुजर रहे एक जर्मन-निर्मित टर्बाइन को लेकर दोनों देशों में वर्तमान में खासे मतभेद हैं। जर्मनी चाहता है कि कनाडा रूस की दिग्गज प्राकृतिक गैस कंपनी गजप्रोम (Gazprom) को टर्बाइन लौटा दे ताकि वे यूरोप को गैस की आपूर्ति हो सके। वहीं यूक्रेन ने कनाडा से टर्बाइन रखने का आग्रह करते हुए कहा है कि इसे रूस को भेजना मास्को पर लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन होगा।
आठ साल से तैनात थे जर्मनी के एम्बेसडर
ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelensky के जर्मनी में यूक्रेन के एम्बेस्डर एंड्री मेलनिक (Andriy Melnyk) को निकालना बड़ा कदम माना जा रहा है। एंड्री मेलनिक, जिन्हें पिछले राष्ट्रपति ने 2014 के अंत में जर्मनी में एम्बेसडर के रूप में नियुक्त किया गया था और उनके जर्मनी में राजनेताओं और राजनयिकों से खासे अच्छे संबंध हैं।