Russia Ukraine War: यूक्रेन के उत्तरपूर्वी खार्किव (Kharkiv) क्षेत्र में रूसी हमलों में गुरुवार सुबह तक 24 घंटों में 34 नागरिकों की मौत हो गई और 285 लोग घायल हो गए, ये जानकारी इमरजेंसी सर्विस की तरफ से दी गई है। यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस (SES) ने एक बयान में कहा, "दुश्मन अपने घातक बमों, गोलों और रॉकेट से चलने वाले ग्रेनेड के साथ रिहायशी इलाकों और पूरी बस्तियों पर हमला कर रहा है।"
