रूस और यूक्रेन के युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर आई है। रूस में अमेरिका के 9/11 के आतंकी हमले जैसा अटैक हुआ है। रूस के सेरातोव में एक यूक्रेन का ड्रोन कई मंजिला इमारत से टकरा गया है। इसका वीडियो सामने आया है। रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में चार लोग घायल हुए हैं। क्षेत्र के गवर्नर रोमन बुसारगिन ने कहा कि हमले में वोल्गा स्काई आवासीय परिसर को निशाना बनाया गया है। जिसमें एक महिला की हालत गंभीर है। घटना के वीडियो में दिख रहा है कि बिल्डिंग से टक्कर के बाद आग की लपटें उठने लगी हैं।
