COVID-19: सऊदी अरब में एक बार फिर कोरोना की वापसी, भारत सहित 16 देशों की यात्रा पर बैन

सऊदी सरकार ने बताया है कि मंकीपॉक्‍स का कोई भी मामला देश में अभी तक सामने नहीं आया है

अपडेटेड May 23, 2022 पर 1:25 PM
Story continues below Advertisement
भारत में पिछले 24 घंटों में 2,022 नए मामले सामने आए हैं

सऊदी अरब सरकार ने कोरोना वायरस (COVID-19) के मामलों में फिर बढ़ोतरी के बाद अपने नागरिकों को भारत सहित 16 देशों की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक,  इन 16 देशों में भारत के अलावा लेबनान, सीरिया, तुर्की, ईरान, अफगानिस्तान, यमन, सोमालिया, इथियोपिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, लीबिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, आर्मेनिया, बेलारूस और वेनेजुएला शामिल हैं।

हालांकि, सऊदी सरकार ने कहा है कि मंकीपॉक्‍स का कोई भी मामला देश में अभी तक सामने नहीं आया है। बयान में कहा गया है कि अगर कोई मामला सामने आता है तो सरकार संक्रमण से निपटने के लिए भी तैयार है। मंकीपॉक्स के बारे में कहा गया है कि अभी तक मनुष्यों में इसके संक्रमण बहुत कम मामले देखे गए हैं इसलिए इससे किसी भी तरह के प्रकोप की संभावना बहुत कम है।

ये भी पढ़ें- Quad Summit: पीएम मोदी ने कहा, इंडो-पैसिफिक रीजन में स्थायित्व और सुरक्षा के आधार स्तंभ हैं भारत-जापान


उन्होंने कहा कि उस देशों में भी इसके फैलने की संभावना बहुत कम हैं, जहां इसके संक्रमण पाए गए हैं। सऊदी अरब ने घोषणा की है कि इन 16 देशों के अलावा, सऊदी अरब ने घोषणा की है कि इन 16 देशों को छोड़कर गैर-अरब देशों की यात्रा के इच्छुक सऊदी नागरिकों के पास तीन से छह महीने तक का वैध पासपोर्ट होना चाहिए।

बयान में आगे कहा गया है कि अरब देशों की यात्रा के लिए पासपोर्ट की वैधता कम से कम छह महीने होनी चाहिए। इसने यह भी घोषणा की कि अन्य खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) देशों की यात्रा करने वाले नागरिकों के पास एक राष्ट्रीय आईडी कार्ड होना चाहिए जो कम से कम तीन महीने के लिए वैध हो। यात्रा के लिए मूल पहचान पत्र और परिवार की रजिस्ट्री अनिवार्य है।

सोमवार को भारत में पिछले 24 घंटों में 2,022 नए मामले सामने आए। इस दौरान 2,099 मरीज ठीक हुए और 46 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल, देश में कुल 14,832 मामले एक्टिव हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 0.69% है। इससे पहले रविवार को कोविड-19 के 2,226 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,31,36,371 पर पहुंच गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।