आज कल के इस अर्थ युग में हर कोई चाहता है कि उसे बेहतर जॉब मिले और मोटी सैलरी भी मिलनी चाहिए। जिससे वो आरामदायक जीवन गुजार सके। इस सोच को सऊदी अरब पूरा करने की कोशिश में जुटा हुआ है। वहां कुछ कर्मचारियों के ऊपर पैसों की बारिश हो रही है। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (Crown Prince Mohammed bin Salman) की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक नियोम (Neom) सीनियर एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों को 11 लाख डॉलर यानी करीब 9.5 करोड़ रुपये का पैकज मिलने वाला है। इस बात की जानकारी कंपनी के आंतरिक दस्तावेजों से पता चली है।
