Indus Waters Treaty: सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद में शहबाज शरीफ सरकार को बड़ा वित्तीय झटका लगा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत द्वारा मध्यस्थता प्रक्रिया से दूरी बनाने के बाद पाकिस्तान न केवल अपना बल्कि भारत के हिस्से का भी मध्यस्थता (आर्बिट्रेशन) खर्च वहन कर रहा है। 'इकोनॉमिक टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान अब तक 6 लाख डॉलर (600,000 डॉलर) से अधिक खर्च कर चुका है। जानकारों का कहना है कि जैसे-जैसे मामला आगे बढ़ेगा, यह राशि और बढ़ सकती है।
