
पिंक-ऑरेंज
हरियाली तीज पर अगर आप कुछ अलग और रंगों से भरा हुआ फेस्टिव लुक चाहती हैं, तो पिंक-ऑरेंज कलर की साड़ी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। बांधनी प्रिंट, गोल्डन बॉर्डर और मिरर वर्क वाली यह साड़ी देखने में खूबसूरत लगती है। इसके साथ ट्रेडिशनल झुमके, चूड़ियां और हल्का मेकअप आपके लुक को खूबसूरत बना सकते हैं। यह रंग तीज के उत्सव की खुशी और चमक को पूरी तरह दिखाता है।
रॉयल वाइन
रॉयल और एलिगेंट लुक के लिए वाइन कलर की साड़ी एक परफेक्ट चॉइस है। सिल्क फैब्रिक में वाइन शेड काफी ग्रेसफुल लगता है। गोल्डन बॉर्डर, बूटी वर्क या जरी डिजाइन वाली साड़ी फेस्टिव मौके के लिए शानदार रहेगी। इसके साथ गोल्ड ज्वेलरी, चोकर और मैचिंग चूड़ियां पहनकर आप शाही अंदाज पा सकती हैं।
लाइट स्काई ब्लू
अगर आप तीज पर सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो स्काई ब्लू या रॉयल ब्लू रंग की साड़ी ट्राई कर सकती हैं। बनारसी फैब्रिक पर जरी वर्क इस रंग को और भी खूबसूरत बना देता है। नीले रंग की साड़ी के साथ सिल्वर या गोल्ड ज्वेलरी काफी अच्छी लगती है। यह रंग आपको ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉडर्न लुक भी देता है।
सॉफ्ट पिंक
रॉयल ब्लू एलिगेंस
ग्रीन से हटकर अगर आप कुछ क्लासी पहनना चाहती हैं, तो रॉयल ब्लू बनारसी साड़ी एक शानदार ऑप्शन है। यह रंग हर उम्र की महिलाओं पर खूबसूरत लगता है और फेस्टिव मौके पर अलग पहचान देता है। हैवी झुमके, चूड़ियां और मांग टीका पहनकर खूबसूरत लगेंगी।
ट्रेंडी रस्ट ऑरेंज
रस्ट ऑरेंज कलर इन दिनों काफी ट्रेंड में है और तीज के मौके पर यह बहुत खूबसूरत लगेगा। यह रंग चेहरे पर निखार लाता है और ट्रेडिशनल लुक को गर्माहट देता है। प्लेन रस्ट ऑरेंज साड़ी के साथ मल्टीकलर ब्लाउज, चूड़ियां और मिनिमल ज्वेलरी पहनकर स्टाइलिश दिख सकती हैं।
डार्क रेड
पहली हरियाली तीज या शादी के बाद की तीज के लिए लाल रंग की साड़ी बेहद खास मानी जाती है। मिरर वर्क, गोटा पट्टी या गोल्डन बॉर्डर वाली लाल साड़ी आपको ट्रेडिशनल और रॉयल लुक दे सकती है। इसके साथ गोल्ड ज्वेलरी, चोकर और मांग टीका पहनकर पूरा फेस्टिव अंदाज और भी खूबसूरत नजर आएगा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।