Get App

धरती पर सूरज का तूफान! मोबाइल नेटवर्क ठप पड़ने का खतरा, अमेरिका में दिखेगा नॉर्दर्न लाइट्स का नजारा

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तूफान से घरों में इस्तेमाल होने वाली बिजली, बल्कि हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों और सैटेलाइट भी प्रभावित हो सकते हैं, जिससे पृथ्वी पर नेविगेशन और कम्युनिकेशन सेवाएं बाधित हो सकती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 11, 2024 पर 6:01 PM
धरती पर सूरज का तूफान! मोबाइल नेटवर्क ठप पड़ने का खतरा, अमेरिका में दिखेगा नॉर्दर्न लाइट्स का नजारा
तूफान का प्रभाव पूरे हफ्ते रहने और शायद अगले हफ्ते तक बना रहने की उम्मीद है।

सूर्य से निकला एक तीव्र सौर तूफान धरती से टकरा गया है, जिससे संभावित रूप से बिजली और कम्युनिकेशन सिस्टम को खतरा हो सकता है। साथ ही, 11-12 मई को पूरे अमेरिका में नॉर्दर्न लाइट्स देखने को मिल सकती हैं। शुक्रवार (11 मई) को अनुमान से पहले ही जब एक सौर विस्फोट पृथ्वी से टकराया, तो नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने एक गंभीर जियोमैग्नेटिक तूफान की चेतावनी जारी की। इस तूफान का प्रभाव पूरे हफ्ते रहने और शायद अगले हफ्ते तक बना रहने की उम्मीद है।

सैटेलाइट भी प्रभावित

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तूफान से घरों में इस्तेमाल होने वाली बिजली, बल्कि हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों और सैटेलाइट भी प्रभावित हो सकते हैं, जिससे पृथ्वी पर नेविगेशन और कम्युनिकेशन सेवाएं बाधित हो सकती हैं। एनओएए और फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने पावर प्लांट और सेटेलाइट्स के ऑपरेटर्स को एहतियाती उपाय करने की चेतावनी दी है।

अंतरिक्ष मौसम पूर्वानुमान केंद्र

सब समाचार

+ और भी पढ़ें