श्रीलंका ने भारत को एक झटका देते हुए हिंद महासागर में बनाये जानेवाले पोर्ट टर्मिनल से संबंधित डील को रद्द कर दिया है। रणनीति मोर्चे पर इस डील का रद्द होना भारत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। श्रीलंका ने भारत और जापान के साथ मिलकर एक बड़ा पोर्ट टर्मिनल बनाने के समझौते पर हस्ताक्षर किया था। लेकिन विपक्ष के देश में एक सप्ताह से चल रहे विरोध प्रदर्शन से तंग होकर प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे डील को रद्द करने का एलान किया है।