Afghanistan Updates: तालिबान (Taliban) ने अफगानिस्तान (Afghanistans) के चारों ओर अपना फंदा कस दिया है। तालिबानी आतंकियों की अफगानिस्‍तान पर पकड़ तेजी से मजबूत होती जा रही है। वे हाल के महीनों में ग्रामीण इलाकों पर कब्जा करने के बाद शहरों की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। अफगानिस्तान के बड़े और अहम प्रांतों की राजधानियों पर तालिबान का कब्जा बढ़ता जा रहा है। तालिबान का दावा है कि उसने अफगानिस्तान की 34 प्रांतीय राजधानियों में से 14 पर कब्जा कर लिया है।

इस बीच, तालिबान ने अफगान महिलाओं को अजीबोगरीब फरमान जारी करना शुरू कर दिया है। आतंकियों ने कहा है कि महिलाएं बिना पुरुष के बाजार नहीं जा सकती हैं। साथ ही लड़कियों को सैंडल पहनने पर रोक लगा दी गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबानियों ने काबुल के उत्तरी तखर प्रांत में एक ट्रैक्टर पर जा रहे कुछ लोगों को रोका गया और उस पर बैठी लड़कियों को सैंडिल पहनने के लिए फटकार लगाई गई।

Afghanistan Updates: मजार-ए-शरीफ पर तालिबान का चौतरफा हमला, कंधार में रेडियो स्टेशन पर भी किया कब्जा

न्यूज 18 के मुताबिक, राज्य की एक शिक्षिका ने कहा कि अब हालात ऐसे हो गए हैं कि पुरुषों के बिना किसी को भी बाजार या वहां से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। एक महिला ने बताया कि लगभग एक महीने पहले उसने तालिबानियों के कारण हेरात स्थित अपने कार्यालय जाना छोड़ दिया और अपने घर से ही काम कर रही थीं। लेकिन अब तालिबानियों ने शहर में इतना आतंक फैला दिया है कि वह घर से भी काम नहीं कर पा रही हैं।

महिला ने कहा कि अब उसे लगता है कि वह कभी अपने काम पर नहीं लौट पाएगी। उसकी 12 साल की बहन कभी नहीं पढ़ पाएगी, उसका भाई कभी फुटबॉल नहीं खेल पाएगा और ना ही वह खुद कभी अपनी पसंदीदा गिटार बजा पाएगी। तालिबान विद्रोही तेजी से अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की तरफ बढ़ रहे हैं। इस दौरान रास्ते में पड़े वाले प्रांतों पर कब्जा करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

तालिबान ने भारत को दी चेतावनी, अगर मिलिट्री दखल दिया तो अच्छा नहीं होगा...

दूसरे और तीसरे सबसे बड़े शहरों कंधार और लश्करगाह पर पर भी कब्जा करने के बाद तालिबाने ने उरुजगान प्रांत की राजधानी तिरीनकोट और घोर प्रांत की राजधानी फिरोज कोह पर भी कब्जा कर लिया है। न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने अफगान सांसद के हवाले से बताया है कि तालिबान ने राजधानी काबुल के दक्षिण में लोगार प्रांत पर भी कब्जा कर लिया है।

स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि तालिबान कुछ ही दिन में राजधानी काबुल पर हमला कर सकता है। पश्चिम में हेरात भी कट्टर इस्लामी समूह के कब्जे में आ गया है। काबुल से 80 किलोमीटर दूर लोगर प्रांत में सरकारी बलों और तालिबान के बीच लड़ाई जारी है। आपको बता दें कि तालिबान ऐसे समय पर ग्रामीण इलाकों के बाद शहरों पर कब्जे तेज किए हैं जब अमेरिकी सेनाएं अफगानिस्‍तान से लगभग वापस जा चुकी हैं।

अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति अशरफ गनी ने तालिबान के कब्‍जे को बहुत तवज्‍जो नहीं दिया था और कहा था कि उन्‍होंने रणनीति के तहत अपनी सेनाओं को शहरों की रक्षा के लिए बुला लिया है। अब अफगानिस्तान के 14 प्रमुख शहरों के तालिबान के कब्‍जे में चले जाने से अशरफ गनी का दावा फेल होता नजर आ रहा है और शहरों में तालिबान के आतंकी अफगान सेना पर भारी पड़ रहे हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।