रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट में काफी उथलपुथल है। हालांकि एक क्रिप्टो टोकन ऐसा है जो मार्केट के मूड से अलग निवेशकों को बेहतर रिटर्न देकर चौंका दिया है। इस क्रिप्टो टोकन का नाम है Waves Crypto जिसके रिटर्न ने निवेशकों को हैरान कर दिया है।
Waves Crypto का प्राइस पिछले 24 घंटों में 33% बढ़कर 24.3 डॉलर पर पहुंच गया है।Coinmarketcap के मुताबिक, इस टोकन का वॉल्यूम 155% से ज्यादा बढ़कर 2.03 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। अगर हम पिछले एक महीने की बात करें तो Waves Crypto में 140% की तेजी आ चुकी है।
Waves Crypto में तेजी की वजह रही Waves 2.0 की तरफ माइग्रेशन। इसे फरवरी 2022 में बनाया गया था। Waves Crypto के लिए अब एक नया जेनरिक गवर्नेंस मॉडल रहेगा।
OKX के CEO जे हाओ ने कहा, "Waves Crypto में कई डिसेंट्रलाइज्ड ऐप्स और स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स हैं। Waves Crypto के 2.0 में अपग्रेड होने का ऐलान पिछले महीने किया गया था। इससे एकबार फिर इस क्रिप्टो में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है।"
इस अपग्रेडेशन के बाद क्रिप्टो में ज्यादा ट्रांसपेरेंसी आएगी और गवर्नेंस भी पहले से बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि Waves Crypto का इस्तेमाल ब्लॉक रिवॉर्ड्स के तौर पर किया जाता है। यही वजह है कि ब्लॉक चेन में इसे करेंसी के तौर पर लिया जाता है।
कब शुरू हुआ था Waves Crypto?
इस टोकन की शुरुआत 2016 के मध्य से हुई थी। तब से अब तक इसने अपने निवेशकों को 12,000% का रिटर्न दे दिया है। Coinmarketcap के मुताबिक, इसकी सप्लाई अनलीमिटेड है। फिलहाल 10,76,79,088 टोकन सप्लाई में हैं।