Twitter Blue Tick Paid Service: Twitter ने इंडिया में भी ब्लू टिक (Blue Tick) की पेड सर्विस शुरू कर दी है। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में अमेरिका और इंग्लैंड सहित कुछ देशों में अपनी यह पेड सर्विस शुरू की थी। इंडिया में कंपनी ब्लू टिक के लिए यूजर से प्रति माह 719 रुपये की फीस ले रही है।
Twitter के कुछ इंडियन यूजर्स को अपने डिवाइस पर प्रॉम्पट्स दिखे हैं, जिसमें उन्हें ट्विटर ब्लू को सब्सक्राइब करने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि शुरुआत में सिर्फ iOS यूजर्स को ये प्राम्पट्स भेजे जा रहे हैं। इंडिया में ट्विटर ब्लू के सब्सक्राइबर गौरव अग्रवाल ने 719 रुपये पेमेंट कर पेड ब्लू चेकमार्क लिया है।
अग्रवाल के चेकमार्क पर टैप करने पर यह मैसेज दिखता है, "यह अकाउंट वेरिफायड है, क्योंकि इसने ट्विटर ब्लू को सब्सक्राइब किया है।" ट्वीट एडिट करने की ट्विटर ब्लू की दूसरी सर्विसेज भी इंडिया में शुरू हो चुकी हैं। दुनियाभर में ट्विटर के यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के Elon Musk के प्लान पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी हैं।
ट्विटर अमेरिकी में ब्लू चेकमार्क के लिए 7.99 डॉलर यूजर्स से वसूल रही है। रुपये में यह करीब 645 रुपये के बराबर है। इंडिया में अभी यूजर्स को प्रति माह 719 रुपये की फीस चुकानी पड़ रही है। बताया जाता है कि दुनियाभर में इस पेड सर्विस के लॉन्च होने के बाद इसकी फाइनल प्राइस ज्यादा भी हो सकती है। मस्क ने ब्लू टिक की फीस तय करने में हर देश में लोगों के पर्चेंजिंग पावर को ध्यान में रखा है।
बुधवार को एलॉन मस्क ने कहा था कि यूजर्स को यह ध्यान में रखना चाहिए कि आने वाले महीनों में Twitter कई मूखर्तापूर्ण काम कर सकती है। उन्होंने कहा था कि हम दखेंगे कि हमारी कौन सी कोशिश कामयाब रहती है और कौन नाकाम। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसा लगता है कि Twitter फिलहाल trial and error के मॉडल पर काम कर रही है।
बुधवार को ट्विटर ने सरकारी और हाई प्रोफाइल अकाउंट्स के लिए नया ऑफिशिल लेबल शुरू किया था। लेकिन, कुछ ही घंटों बाद उसे वापस ले लिया। खुद मस्क ने इस ऑफिशिल लेबल को रद्द करने की जानाकरी यूजर्स को दी।
Elon Musk ने 28 अक्टूबर को Twitter का अधिग्रहण किया था। उन्होंने इसके लिए 44 अरब डॉलर की कीमत चुकाई है। हालांकि, इस डील ने अंजाम तक पहुंचने से पहले कई उतार-चढ़ाव देखे। मस्क ने इस साल अप्रैल में कहा था कि वह ट्विटर का अधिग्रहण करेंगे। कुछ महीनों बाद वह यह कहते हुए डील से पीछे हट गए कि ट्विटर कामकाज से जुड़ी कई अहम जानकारियां उन्हें नहीं दे रही है। फिर ट्विटर ने मस्क के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाटा। कोर्ट ने मस्क को यह डील 28 अक्टूबर तक पूरा करने को कहा था।
Musk दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वह इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Tesla के सीईओ हैं। यह इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है।