ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद (Sajid Javid) ने रविवार को स्काई न्यूज को बताया कि ब्रिटिश सरकार लगभग घंटे के आधार पर कोरोना डेटा की निगरानी कर रही है और प्रसार से निपटने के लिए जो भी आवश्यक होगा वह करेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि इंग्लैंड में सभी नए कोरोना वायरस मामलों में से लगभग 60 फीसदी नए संक्रमण डेल्टा से भी तेजी से फैलने वाला ओमीक्रोन वेरिएंट के हैं।
