संभल कर करें शैंपू का इस्तेमाल, Dove और Tresemme से बढ़ा कैंसर का खतरा, Unilever ने वापस मंगाए सारे प्रोडक्ट्स

यूनिलीवर के कई शैंपू में एक ऐसा केमिकल पाया गया है। जिससे कैंसर होने की आशंका जताई गई है। कंपनी ने अपने सारे प्रोडक्ट्स अमेरिकी बाजार से वापस मंगा लिए हैं

अपडेटेड Oct 26, 2022 पर 4:44 PM
Story continues below Advertisement
FDA रिपोर्ट के अनुसार ड्राई शैम्पू में Benzene की मौजूदगी पाई गई है। इस केमिकल से कैंसर होने की आशंका जताई जा रही है।

देश और दुनिया की जानी मानी FMCG कंपनी यूनिलीवर (Unilever) के कई बड़े शैंपू के ब्रांड्स में कैंसर पैदा करने वाला केमिकल होने की बात कही गई है। इसे तुरंत ही मार्केट से वापस लेने के आदेश दिए गए है। सूत्रों के अनुसार Unilever कंपनी ने Dove, Nexxus, Suave, TIGI और TRESemme, Aerosol ड्राई शैंपू को अमेरिकी बाजार से वापस मंगा लिया है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक नोटिस के मुताबिक, रिकॉल में नेक्सस, सुवे, ट्रेसमे और टिगी जैसे ब्रांड शामिल हैं।

इस केमिकल से हो सकता है कैंसर

रिपोर्ट के मुताबिक, ड्राई शैंपू में बेंजीन (Benzene) की मौजूदगी पाई गई है। इस केमिकल से कैंसर होने की आशंका जताई गई है। अमेरिका फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (US Food and Drug Administration- FDA) के अनुसार ये प्रॉडक्ट्स अक्टूबर 2021 से पहले बनाए गए थे। इन्हें पूरे देश में रिटेलर्स को डिस्ट्रीब्यूट किए थे। इनमें Dove Dry Shampoo Volume and Fullness, Dove Dry Shampoo Fresh Coconut, Nexxus Dry Shampoo Refreshing Mist और Suave Professionals Dry Shampoo Refresh and Revive शामिल हैं। इस खबर ने एक बार फिर से पर्सनल केयर वाले प्रोडक्ट्स की सेफ्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले डेढ़ साल में कई एयरोसोल सनस्क्रीन जैसे कि जॉनसन एंड जॉनसन की न्यूट्रोगेना, एडजवेल पर्सनल केयर कंपनी की बनाना बोट को लेकर इस तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं।

महाराष्ट्र FDA ने जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर का लाइसेंस कैंसिल किया, कंपनी को प्रोडक्ट बाजार से वापस लेने के आदेश


FDA ने कही यह बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, FDA ने अपने रिकॉल नोटिस में कहा कि बेंजीन कई तरह से इंसान के शरीर में जा सकती है। यह सूंघने, मुंह के जरिए और स्किन के जरिए शरीर में जा सकती है। इससे ल्यूकेमिया (Leukemia) और ब्लड कैंसर (Blood Cancer) हो सकता है। FDA का कहना है कि लोगों को ऐसे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल बंद करना चाहिए।

ब्लड कैंसर का खतरा

कोलिन्स डिक्शनरी के मुताबिक ड्राई शैंपू, पाउडर या स्प्रे जैसा ही होता है। इस तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल आमतौर पर बालों को गीला किए बिना साफ करने के लिए किया जाता है। यह पहली बार नहीं है जब स्प्रे-ऑन ड्राई शैम्पू पर सवाल उठे हैं। कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स में पाए जाने वाले बेंजीन की मात्रा जारी नहीं की है। लेकिन यूनिलीवर ने कहा है कि उसने सावधानी से सभी प्रोडक्ट को वापस मंगा लिये हैं।

भारत में क्या होगा असर

इस बारे में यूनिलीवर ने कहा है कि उसके प्रोडक्ट में बेंजिन की जितनी मात्रा पाई गई है। उससे लोगों की सेहत पर कोई असर नहीं होगा। लेकिन एहतियात बरतते हुए प्रोडक्ट को वापस लिया जा रहा है। कंपनी ने कहा है कि जिस दिन प्रोडक्ट वापस लेने का निर्देश दिया गया। उस दिन तक किसी भी तरह की घटना सामने नहीं आई है। जिन प्रोडक्ट को हटाने का निर्देश दिया गया है। वो सभी अमेरिका में बिक रहे थे। भारत में इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। कंपनी का कहना है कि वो भारतीय बाजार में प्रोडक्ट्स का निर्माण और बिक्री नहीं करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।