Get App

US vs China: चाइनीज गुड्स पर 60% टैरिफ से अमेरिका भी होगा परेशान! जेफरीज का ये है कैलकुलेशन

US vs China: जब से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट कमला हैरिस को पछाड़कर रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की है, इसकी चर्चा शुरू हो गई है कि क्या ट्रंप चाइनीज गुड्स पर 60 फीसदी शुल्क लगाएंगे। इसे लेकर जेफरीज का अपना कैलकुलेशन है। जेफरीज के क्रिस वुड का कहना है कि ऐसा होता है तो अमेरिका भी परेशान हो जाएगा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 15, 2024 पर 11:25 AM
US vs China: चाइनीज गुड्स पर 60% टैरिफ से अमेरिका भी होगा परेशान! जेफरीज का ये है कैलकुलेशन
जेफरीज के क्रिस वुड का कहना है कि अगर वह चीन की जगह होते तो अमेरिका में डेमोक्रेट की बजाय रिपब्लिकन ट्रंप को चुनते क्योंकि डेमोक्रेटिक सरकार में यथास्थिति बनी रहती यानी कि लगातार गिरावट।

US vs China: डोनाल्ड ट्रंप के एक बार फिर से अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि चीन की चीजों पर 60 फीसदी का टैरिफ लग सकता है। हालांकि जेफरीज के क्रिस वुड का मानना है कि ऐसा नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा होता है तो ट्रंप की सरकारी नीतियां के साथ मिलकर अमेरिका में महंगाई बढ़ाएगी। उन्होंने ये बातें सीएनबीसी-टीवी18 ग्लोबल लीडरशिप समिट में 14 नवंबर को कही। क्रिस वुड ने कहा कि ट्रंप इसे बातचीत की स्ट्रैटेजी यानी लेन-देन के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि अगर टैरिफ बढ़ता भी है तो यह 60 फीसदी होगा, इसे लेकर कह नहीं सकते क्योंकि इससे अमेरिका में महंगाई बढ़ेगी।

ट्रंप टैरिफ के जरिए करेंगे सौदेबाजी?

क्रिस वुड का कहना है कि अगर वह चीन की जगह होते तो अमेरिका में डेमोक्रेट की बजाय रिपब्लिकन ट्रंप को चुनते क्योंकि डेमोक्रेटिक सरकार में यथास्थिति बनी रहती यानी कि लगातार गिरावट। उनका मानना है कि चीन के लिए फिलहाल टैरिफ मुद्दा नहीं है बल्कि वह चिप के लिए हाई टैरिफ के पक्ष में है। क्रिस के मुताबहिक चीन यथास्थिति की बजाय नए सौदे के पक्ष में है।

अमेरिकी स्टॉक मार्केट को लेकर क्या है रुझान?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें