Vladimir Putin on Indians: 'भारत में कितने टैलेंटेड लोग हैं...' रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की भारतीयों की जमकर तारीफ

Vladimir Putin on Indians: व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि भारत में बहुत संभावनाएं हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। अगर विकास के नजरिए से देखा जाए, तो इसके शानदान नतीजे आएंगे

अपडेटेड Nov 05, 2022 पर 2:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Vladimir Putin on Indians: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की भारतीयों की जमकर तारीफ

Vladimir Putin on Indians: रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने शुक्रवार को भारतीयों को "प्रतिभाशाली" और "प्रेरित" बताकर उनकी काफी प्रशंसा की। Reuters के पुतिन के बयान के अनुवाद के मुताबिक, पुतिन ने कहा कि भारत में बहुत संभावनाएं हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। अगर विकास के नजरिए से देखा जाए, तो इसके शानदान नतीजे आएंगे।

4 नवंबर को रूस के एकता दिवस के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति ने भारत की बहुत ज्यादा क्षमता की तराफी की। पुतिन ने कहा, "भारत अपने विकास के मामले में शानदार नतीजे हासिल करेगा। इसमें कोई संदेह नहीं है। भारत के डेढ़ अरब लोगों के पास ये अपार क्षमता है।"

उन्होंने कहा, "भारत को देखें, वहां कितने एक टैलेंटेड और बहुत प्रेरित लोग हैं। भारत निश्चित रूप से शानदार नतीजे हासिल करेगा। भारत अपने विकास के मामले में बेहतर परिणाम हासिल करेगा। इसमें कोई संदेह नहीं हैं। वहां के लगभग डेढ़ अरब लोगों के पास ये क्षमता है।"


रूसी राष्ट्रपति ने अफ्रीका में उपनिवेशवाद, भारत की क्षमता और रूस की 'अद्वितीय सभ्यता और संस्कृति' के बारे में भी बात की। पुतिन ने कहा कि रूसी और वैश्विक इतिहास के बारे में भाषण देने वाले पश्चिमी साम्राज्यों ने अफ्रीका को लूट लिया था।

पुतिन ने कहा, "पूर्व औपनिवेशिक शक्तियों में हासिल की गई समृद्धि का स्तर काफी हद तक अफ्रीका की लूट पर आधारित है। हर कोई जानता है कि। हां, वास्तव में, और यूरोप के शोधकर्ता इसे छिपाते नहीं हैं।"

पुतिन ने कहा कि रूस एक "बहुराष्ट्रीय राज्य" वाला देश था, जिसकी "अद्वितीय सभ्यता और संस्कृति" थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि देश, एक महत्वपूर्ण तरीके से, यूरोपीय संस्कृति का हिस्सा है। रॉयटर्स अनुवाद के अनुसार, ये धर्म के जरिए महाद्वीप से जुड़ा हुआ है।

जब पुतिन ने की थी PM मोदी की तारीफ

इससे पहले व्लादिमीर पुतिन ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की दिल खोलकर तारीफ की थी। पुतिन ने पीएम मोदी को 'सच्चा देशभक्त (true patriot)' बताया था।

पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के उन नेताओं में से एक हैं, जो अपने देश और अपने लोगों के हित में स्वतंत्र विदेश नीति को आगे बढ़ाने में सक्षम हैं। उन्होंने पीएम मोदी को वैश्विक नेता बताया है।

उन्होंने कहा कि दशकों से भारत और रूस के बीच विशेष संबंध विकसित हुए हैं। दोनों देशों के बीच कोई भी बचा हुआ मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारत को भारतीय लोगों के लिए जरूरी दिशा में आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। भारत की भूमिका वैश्विक मामलों में बढ़ रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।