सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) और व्हाट्सएप (WhatsApp) की सेवाएं करीब छह घंटे तक बंद रहने के बाद मंगलवार को फिर से शुरू हो गई। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने एक बयान में कहा कि Facebook, Instagram, WhatsApp और Messenger की सेवाएं वापस आ चुकी हैं।

जुकरबर्ग ने कहा कि इस खामी के लिए हमें खेद है, मुझे पता है कि आप अपने प्रिय लोगों से जुड़े रहने के लिए हमारी सेवाओं पर कितना भरोसा करते हैं। WhatsApp आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, 40 प्रतिशत यूजर्स ऐप डाउनलोड करने में असमर्थ रहे, 30 प्रतिशत को मैसेज भेजने में समस्या आई और 22 प्रतिशत को वेब वर्जन में समस्या हुई थी।

Facebook, Instagram, WhatsApp 6 घंटे बाद हुआ चालू, कंपनी ने असुविधा के लिए मांगी माफी

मंगलवार तड़के Twitter पर व्हाट्सएप ने कहा कि उन सभी से मांफी चाहता हूं जो आज WhatsApp का उपयोग नहीं कर पाए हैं। हम धीरे-धीरे और सावधानी से WhatsApp की सेवाएं शुरू कर रहे हैं। आपके धैर्य के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हम आपको अपडेट करना जारी रखेंगे जब हमारे पास साझा करने के लिए और जानकारी होगी।

कंपनी ने सोमवार को एक पोस्ट में कहा कि डाउनडेटेक्टर बेवसाइट ने बताया है कि यह अभी तक की सबसे बड़ी खराबी है, जिससे पूरी दुनियाभर के 1.06 करोड़ यूजर्स प्रभावित हुए। अप्रैल में, फेसबुक और इंस्टाग्राम दुनिया के कई हिस्सों में कुछ घंटों के लिए लाखों यूजर्स के लिए बंद हो गए। सोशल नेटवर्किं ग की दिग्गज कंपनी में यह आउटेज एक महीने से भी कम समय में दूसरी बार हुआ है।

क्यों चर्चा में आया BGP और DNS?

सोशल नेटवर्किंग साइट के डाउन होने के बाद यह साफ नहीं हो सका था कि इसके पीछे की वजह क्या थी। जानकारों का कहना है कि इन तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के डाउन होने की वजह BGP या Border GateWay Protocol वजह रही। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि यह  DNS या Domain Name System इश्यू है।

दरअसल, DNS को आप इंटरनेट के बैकबोन की तरह समझ सकते हैं। यानी आप अपने कंप्यूटर में जब कोई वेबसाइट खोलते हैं तो DNS आपके ब्राउजर को ये बताता है कि किसी भी वेबसाइट की IP (Internet Protocol) क्या है। हर वेबसाइट की आईपी होती है। ट्विटर या फेसबुक के केस में DNS आपके ब्राउजर को जानकारी देता है कि ट्विटर और फेसबुक की IP क्या है।

ऐसे में फेसबुक और ट्विटर का अगर रिकॉर्ड डीएनएस डेटाबेस से मिट जाता है तो आप और आपका कंप्यूटर ये नहीं जान पाएंगे कि फेसबुक और ट्विटर क्या हैं और उन्हें ऐक्सेस भी नहीं कर पाएंगे। अगर BGP काम नहीं करेगा, तो इंटरनेट राउटर को पता नहीं लगेगा कि आखिर उसे क्या करना है। ऐसे में इंटरनेट काम करना बंद कर देगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।