Get App

Wimbledon Men's Singles 2021: जोकोविच ने जीता खिताब, 20 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतकर फेडरर और नडाल के बराबरी पर पहुंचे

Novak Djokovic Wins Wimbledon: जोकोविच ने इटली के Matteo Berrettini को हराकर अपना 20वां ग्रैंड स्लैम टाइटल अपने नाम कर लिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 12, 2021 पर 8:56 AM
Wimbledon Men's Singles 2021: जोकोविच ने जीता खिताब, 20 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतकर फेडरर और नडाल के बराबरी पर पहुंचे

Novak Djokovic Wins Wimbledon: सर्बिया के नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने 11 जुलाई को विम्बल्डन मेंस सिंगल्स 2021 का खिताब जीत लिया। जोकोविच ने इटली के Matteo Berrettini को हराकर अपना 20वां ग्रैंड स्लैम टाइटल अपने नाम कर लिया है।

दुनिया के नंबर वन टेनिस प्लेयर ने इटली के Matteo को 6-7 (4/7), 6-4, 6-4, 6-3 से हराया। ये खिताब जीतने के साथ ही जोकोविच स्पेन के राफेल नाडेल और स्विस टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर की बराबरी पर आ गए हैं।

34 साल के जोकोविच अब ग्रैंड स्लैम की तैयारी में हैं लेकिन इसके लिए उन्हें यूएस ओपन जीतना होगा। सर्बिया की तरफ से आखिरी बार 1969 में रॉड लावेर ने यूएस ओपन जीता था। हालांकि जोकोविच अभी भी पीट सम्प्रास (7) और रोजर फेडरर (8) से पीछे हैं।

अपना 20वां ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतकर जोकोविच लगातार तीसरी बार ऑल इंग्लैंड क्लब में पहले रैंक और ओवरऑल छठे रैंक पर हैं। अब उनके पास तीन ऑस्ट्रेलियन ओपन, तीन यूएस ओपन और तीन फ्रेंच ओपन का खिताब है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें