Women in Technology: वुमेन इन टेक्नोलॉजी (WiT) की तरफ से 2022 'Inspiring Diversity in STEM' अवार्ड के फाइनलिस्ट के नाम की घोषणा ने सबको चौंका भी दिया और आक्रोश भी बढ़ गया। महिलाओं के लिए इस अवार्ड में फाइनलिस्ट के तौर पर साइमन बटन (Simon Button) के नाम की घोषणा की गई, जो कि एक पुरुष हैं।
बटन 2022 के लिए 'Inspiring Diversity in STEM' पुरस्कार जीतने की दौड़ में चार फाइनलिस्टों में से एक थे। बटन ने कहा, "कई लोगों को आश्चर्य हुआ कि क्या घोषणा एक मजाक थी। वीमेन इन टेक्नोलॉजी, एक ऑस्ट्रेलिया का संघ है।"
वुमेन इन टेक्नोलॉजी अवर्ड "बेहतरीन प्रतिभा और उपलब्धि को पहचानने और महिलाओं को वह पहचान देने के लिए आयोजित किए जाता है, जिसकी वे हकदार हैं।"
Daily Mail के अनुसार, इस साल, हालांकि, एसोसिएशन ने "लिंग, उम्र या बैकग्राउंड की परवाह किए बिना सभी नेताओं की चल रही प्रतिबद्धता और अथक प्रयासों" को पहचानने के लिए एक नया अवार्ड पेश किया है।
इस कदम और बटन के नाम की घोषणा के बाद से इंटरनेट पर इस अवार्ड को लेकर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक व्यक्ति ने बड़ी ही हैरानी से पूछा, "क्या सच में? Parks और Rec ने पहले ही ऐसा कर लिया था, क्या हमने इससे नहीं सीखा?"
एक दूसरे यूजर ने कहा कि बटन के जगह पर किसी ब्लैक महिला को अवार्ड दिया जा सकता था, जो वर्तमान में क्यूस्कैन ग्रुप में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर है।
एक और शख्स ने कहा, "तो, एक अश्वेत महिला को चुनने के बजाए, आपने एक श्वेत पुरुष को चुना।" एक यूजर ने पूछा, "क्या यह कोई मजाक है?"
WiT ने कहा है कि 'Inspiring Diversity in STEM' पुरस्कार उन इंडस्ट्री लीडर्स के नेताओं को पुरस्कृत करने के लिए है, जो कार्यस्थल में समानता और लैंगिक विविधता का समर्थन करते हैं।