Get App

VIDEO: 'जो अपने आंगन में सांप पालते हैं, वह...', विदेश मंत्री जयशंकर ने हिलेरी क्लिंटन के बयान का जिक्र कर पाकिस्तान को लगाई लताड़

S Jaishankar ने पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के पाकिस्तान पर दिए बयान को दोहराया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो लोग अपने आंगन में सांप पालते हैं, वह एक दिन उसे ही काट खाता है

Translated By: Akhileshअपडेटेड Dec 16, 2022 पर 10:34 AM
VIDEO: 'जो अपने आंगन में सांप पालते हैं, वह...',  विदेश मंत्री जयशंकर ने हिलेरी क्लिंटन के बयान का जिक्र कर पाकिस्तान को लगाई लताड़
विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया पाकिस्तान (Pakistan) को आतंकवाद के ‘केंद्र ’ के रूप में देखती है

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर (EAM Dr S Jaishankar) ने गुरुवार को कहा कि दुनिया पाकिस्तान (Pakistan) को आतंकवाद के ‘केंद्र (Epicentre of terrorism)’ के रूप में देखती है। पाकिस्तान को अपनी हरकतों में सुधार कर एक अच्छा पड़ोसी बनने की कोशिश करनी चाहिए। इस दौरान विदेश मंत्री ने पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन (Hillary Clinton) के भारत के पड़ोसी देश पर दिए बयान को भी दोहराया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो लोग अपने आंगन में सांप पालते हैं, वह एक दिन उसे ही काट खाता है।

भारत की अध्यक्षता में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के कार्यक्रम ‘ग्लोबल काउंटर टेररिज्म अप्रोच: चैलेंज एंड वे फॉरवर्ड’ के बाद जयशंकर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। जयशंकर पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार के हालिया आरोप पर पूछे गए पीटीआई के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। खार ने आरोप लगाया था कि आतंकवाद का इस्तेमाल भारत से बेहतर अन्य किसी देश ने नहीं किया है।

पीटीआई के मुताबिक जयशंकर ने कहा, ‘खार ने जो कहा है, मैंने उससे जुड़ी खबरें देखी हैं। जहां तक मुझे याद है, करीब एक दशक से भी पहले जब हिलेरी क्लिंटन ने पाकिस्तान की यात्रा की थी। हिना रब्बानी तब मंत्री थीं। उनके साथ खड़े होकर हिलेरी क्लिंटन ने कहा था कि यदि सांप आपके आंगन में है, तो आप उससे यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वह केवल आपके पड़ोसी को ही काटेगा। अंतत: वह उसे आंगन में रखने वाले लोगों को भी काटेगा, लेकिन जैसा कि आपको पता है पाकिस्तान अच्छी सलाह जल्दी से नहीं मानता। आपको पता ही है कि वहां क्या हो रहा है।’

दरअसल, क्लिंटन ने अक्टूबर 2011 में अपनी इस्लामाबाद यात्रा के दौरान पाकिस्तान की तत्कालीन विदेश मंत्री खार के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था, ‘यह उस पुरानी कहानी की तरह है... आप अपने आंगन में सांप रखकर यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वह केवल आपके पड़ोसियों को काटेगा। अंतत: वह सांप उसे आंगन में रखने वालों को भी काटेंगे।’

सब समाचार

+ और भी पढ़ें